Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मौके से पुलिस को मिली शराब की बोतल, सात साल की मासूम के साथ युवक ने की दरिंदगी

मौके से पुलिस को मिली शराब की बोतल, सात साल की मासूम के साथ युवक ने की दरिंदगी

faridabadnews24By faridabadnews24March 27, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में सदर क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को शौचक्रिया के लिए खेत पर गई 7 वर्षीय बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। इस दौरान मां के खेत पर पहुंचने और शोर मचाने से ग्रामीणों ने दौड़कर आरोपी राजेश को पकड़ लिया। घटना की सूचना पर सीओ सिटी एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बालिका को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म
पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बालिका शौचक्रिया के लिए खेतों पर गई हुई थी। उसी समय ईंट भट्ठा पर काम करने वाले लगभग 26 वर्षीय राजेश ने बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी को घटना को कारित करते बालिका की मां ने देख लिया। उसके चिल्लाने पर काफी लोग आ गये और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने गांव जाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। वादी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया मुकदमा
इस संबंध में सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक 7 वर्षीय बालिका अपने घर से करीब 200 मीटर दूरी पर खेतों में शौच क्रिया के लिए गई हुई थी। उसी समय हमीरपुर जनपद के गांव जरिया निवासी 26 वर्षीय भट्ठा मजदूर राजेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मौके पर एक शराब का क्वार्टर भरा हुआ एवं एक खाली बरामद हुआ है। फील्ड यूनिट के द्वारा सभी साक्ष्य संकलित कर लिए गये हैं। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 Police found liquor bottle from the spot young man brutalized seven year old innocent girl
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.