Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब उन्‍हीं को हराकर दिखाना होगा कमाल, जिनको जिताने के लिए दिन-रात एक किया

अब उन्‍हीं को हराकर दिखाना होगा कमाल, जिनको जिताने के लिए दिन-रात एक किया

faridabadnews24By faridabadnews24March 30, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

भोपाल: महासमर का महाशंखनाद हो चुका है। इस दौरान कई नेता पार्टियां बदल रहे हैं। मध्‍यप्रदेश की बात करें तो यहां कांग्रेस से बड़े नेताओं के भाजपा में आने की बयार साी चल रही है। हर दूसरे-तीसरे दिन कांग्रेस के किसी बड़े नेता की भाजपा में शामिल होने की तस्‍वीरें सामने आ रही हैं। भाजपाई होने के बाद पार्टी ने भले ही इन्हें कोई लक्ष्य नहीं दिया है, लेकिन अपने बेहतर भविष्य के लिए उनके सामने बड़ा काम लोकसभा चुनाव में अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अच्छा मतदान करवाने का तो रहेगा ही।

अब हराने के लिए करेंगे काम

दलबदल करने वाले यही नेता पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने के लिए दिन-रात एक कर रहे थे, अब हराने के लिए करेंगे। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को तो भाजपा ने स्टार प्रचारक भी बना दिया है।

उनके अलावा पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, इंदौर के कांग्रेस नेता पंकज संघवी, कई पूर्व विधायक और कांग्रेस संगठन में काम कर चुके पदाधिकारी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। जितने भी पूर्व विधायक कांग्रेस से भाजपा में आए हैं, उनका क्षेत्रीय और जातिगत वोट बैंक भी रहा है।

होगी असल परीक्षा

विधानसभा चुनाव तक सभी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय भी रहे हैं। ऐसे में इन नेताओं को भाजपा में अच्छी जगह बनाने के लिए अपने परंपरागत मतदाताओं को भाजपा की तरफ मोड़ने की चुनौती है। लोकसभा चुनाव के विधानसभावार परिणामों में भी इसकी झलक देखने को मिल सकती है कि जिस क्षेत्र में वह सक्रिय रहे हैं वहां के परिणाम भाजपा के कितने अनुकूल रहते हैं।

दलबदल करने वाले कांग्रेसी नेता

  • सुरेश पचौरी- पूर्व केंद्रीय मंत्री
  • गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी – धार से पूर्व सांसद
  • रामलखन सिंह – भिंड से पूर्व सांसद
  • संजय शुक्ला – इंदौर से पूर्व विधायक
  • विशाल पटेल – पिपरिया से पूर्व विधायक
  • अर्जन पलिया – पूर्व विधायक
  • अंतर सिंह दरबार – पूर्व विधायक
  • गंभीर सिंह – चौरई (छिंदवाड़ा) से पूर्व विधायक
  • अरुणोदय चौबे – पूर्व विधायक
  • राकेश मावई – मुरैना से पूर्व विधायक
  • शिवदयाल बागरी- गुनौर से पूर्व विधायक
  • कमलापत आर्य – भांडेर से पूर्व विधायक
  • शशांक भार्गव – विदिशा से पूर्व विधायक
  • नीलेश अवस्थी – पाटन से पूर्व विधायक,
  • अजय यादव – खरगापुर के पूर्व विधायक
  • यादवेंद्र सिंह – नागौद (सतना) से पूर्व विधायक (विधानसभा चुनाव के पहले बसपा में गए फिर भाजपा में आए)
  • जगत बहादुर सिंह (अन्नू)- जबलपुर के महापौर
  • अतुल शर्मा- एनएसयूआइ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 Now we will have to do wonders by defeating the very people for whom we worked day and night to make them win.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.