Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » रेल व बसों के माध्यम से उनके गृहक्षेत्र पहुंचाया हरियाणा सरकार ने 2,06,763 प्रवासी श्रमिकों को

रेल व बसों के माध्यम से उनके गृहक्षेत्र पहुंचाया हरियाणा सरकार ने 2,06,763 प्रवासी श्रमिकों को

faridabadnews24By faridabadnews24May 21, 2020No Comments2 Mins Read

चंडीगढ़ :  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में राज्य सरकार इच्छुक प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।एडीजीपी सीआईडी श्री अनिल कुमार राव ने इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा इच्छुक प्रवासी श्रमिक और खेतीहर मजदूर को उनके गृह राज्यों में हरियाणा सरकार की ओर से नि:शुल्क भेजने के लिए की गई घोषणा के बाद अब तक 2,06,763 से अधिक प्रवासी श्रमिकों को विभिन्न विशेष श्रमिक रेलगाडिय़ों व बसों के माध्यम से हरियाणा सरकार के खर्चे पर उनके गृह राज्यों में पहुंचाया जा चुका है।

19 मई को 3 ट्रेनों और 254 बसों के माध्यम से 13,279 प्रवासी श्रमिकों को उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में पहुंचाने का कार्य किया गया। आज तक 3276 से अधिक बसों के माध्यम से विभिन्न राज्यों में प्रवासी श्रमिकों को पहुंचाया गया हैं, जिनमें 781 बसें गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश भेजी गई। इसी प्रकार आज तक कुल 49 विशेष श्रमिक रेलगाडिय़ों के माध्यम से प्रवासी श्रमिकों को बिहार व मध्य प्रदेश राज्यों में पहुंचाया गया हैं जिनमें 35 रेलगाडिय़ां बिहार व 14 रेलगाडियां मध्य प्रदेश भेजी गई हैं।

प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में भेजने के लिए चलाई जाने वाली रेलगाडिय़ों व बसों का सारा खर्च हरियाणा सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। इन मजदूरों को राहत केंद्रो में रखने का, रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर लाने के मुफ्त प्रबंध सरकार द्वारा किया जा रहा है ।

अब तक राज्य से 1,08,728 प्रवासी मजदूरों को उत्तर प्रदेश पहुंचाया गया है। इसी प्रकार, हरियाणा से 47,530 प्रवासी श्रमिकों को बिहार भेजा जा चुका है तथा राज्य से उत्तराखण्ड के 14,940 प्रवासी मजदूरों को भेजा गया है, तो वहीं, 23,293 प्रवासी मजदूरों को मध्य प्रदेश भेजा गया है।इसके अलावा 1231 प्रवासी श्रमिकों को जम्मू व कश्मीर, 950 प्रवासी मजदूरों को राजस्थान, 336 प्रवासी मजदूरों को महाराष्ट्र, 223 प्रवासी मजदूरों को पंजाब, 81 प्रवासी मजदूरों को हिमाचल प्रदेश, 204 प्रवासी मजदूरों को गुजरात, 174 प्रवासी श्रमिकों को दिल्ली, 63 प्रवासी मजदूरों को असम, 40 प्रवासी मजदूरों को तमिलनाडू, 57 प्रवासी मजदूरों को पश्चिम बंगाल व 41 प्रवासी श्रमिकों को आंध्र प्रदेश पहुंचाया जा चुका है।

इसके अलावा, संबंधित जिला प्रशासन द्वारा 8500 प्रवासी श्रमिकों को पास की अनुमति देकर उनके गृह राज्यों में पहुँचाया है। इसी तरह, लगभग 11 हजार हरियाणा के निवासियों को अन्य राज्यों से हरियाणा लाया गया है। यह प्रकिया जारी है।

06 763 migrant laborers via rail and buses to their homeland faridabadnews24 Haryana Government transported 2
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खास, 25 सितंबर को पूरे हरियाणा में एक घंटा चलेगा ये खास अभियान

September 11, 2025

Haryana Assembly Election: हरियाणा में 10 से ज्यादा नेताओं के ‘अपनों’ को बनाया उम्मीदवार, परिवारवाद का आरोप लगाने वाली इस बार खुद बीजेपी फंसी!

September 11, 2024

Haryana BJP President: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला, हरियाणा में BJP ने इस नेता को बनाया पार्टी अध्यक्ष

July 9, 2024
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.