Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बीमार पड़ते देर नहीं लगेगी, गर्मी में इन 5 चीजों से कर लें तौबा नहीं तो

बीमार पड़ते देर नहीं लगेगी, गर्मी में इन 5 चीजों से कर लें तौबा नहीं तो

faridabadnews24By faridabadnews24April 2, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

तपती गर्मी लोगों परेशान करने लगी है। इस मौसम में सेहतमंद रहना है तो कुछ खास बातों का ख्याल रखना जरूरी है। अगर ध्यान नहीं दिया तो बीमार पड़ते देर नहीं लगेगी। गर्मी के मौसम में लोग सबसे ज्यादा खाने-पीने की चीजों से बीमार पड़ते हैं। इसलिए आपको बड़ा सोच-समझकर खाना चाहिए। कुछ भी उल्टा पुल्टा खाने से न सिर्फ पाचन से जुड़ी समस्या होगी बल्कि इससे फूड प्वाइजनिंग जैसी गंभीर समस्या भी हो सकती है। आज हम आपको ऐसे फूड आइटम्स के बारे में बता रहे हैं जिनसे आपको गर्मी में परहेज करना चाहिए। अगर आप इन चीजों से दूरी बना लेंगे तो कम से कम बीमार पड़ेंगे।

  1. तला भुना और मसालेदार खाना- गर्मी आते ही डाइट से तला भुना खाना हटा देना चाहिए। इस मौसम में ज्यादा तेल मसालेदार भोजन से पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। इससे पेट में जलन, गैस और एसिडिटी बढ़ सकती है। इसलिए इन चीजों से दूरी बनाकर ही रखें। ज्यादा तेल वाली चीजें खाने से मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है।
  2. बासी खाना- सर्दी में खाना पूरे दिन भी खराब नहीं होता है। कुछ लोग सुबह का खाना शाम और शाम का खाना सुबह खा लेते हैं, लेकिन गर्मी के दिनों में ऐसा करना बीमारियों को न्योता देने जैसा है। गर्मी के मौसम में बासी खाना भूलकर भी नहीं खाएं। इससे पेट में समस्या हो सकती है। कई बार खराब खाने की वजह से फूड पॉइजनिंग की समस्या हो जाती है।
  3. बाहर का खाना- कुछ लोग बाहर का खाना बहुत ज्यादा खाते हैं। ऐसे लोगों के बीमार पड़ने की संभावना ज्यादा होती है। गर्मी में बाहर के खाने में कई तरह के बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं। धूप की वजह से खाना खराब हो सकता है। खासतौर से बाहर का जूस, कटे हुए फल, फ्रूट चाट भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। इससे आप बीमार हो सकते हैं।
  4. चाय और कॉफी- ठंड में दिन में कई चाय पीने से भी कुछ नहीं होता, लेकिन गर्मी के दिनों में चाय और कॉफी की मात्रा भी कम कर देनी चाहिए। कुछ लोग दिन में कई चाय पीते हैं या फिर बार-बार कॉफी पीने की आदत होती है। ऐसे लोगों में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। जिससे आप बीमार पड़ सकते हैं। वहीं चाय और कॉफी ज्यादा पीने से एसिडिटी भी बढ़ती है।
  5. अचार- बदलते मौसम के साथ डाइट में बदलाव जरूर कर लेने चाहिए। गर्मी में अचार की मात्रा भी कम खानी चाहिए। भले ही अचार का स्वाद खाने के स्वाद को बढ़ा देता हो, लेकिन गर्मी में अचार खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। अचार में तेल और नमक की मात्रा ज्यादा होती है। वहीं फर्मेंटेड तरीके से तैयार अचार खाने से वॉटर रिटेंशन बढ़ता है। इससे पेट में ब्लोटिंग की समस्या पैदा हो सकती है।

NEWS SOURCE : indiatv

avoid these 5 things in summer otherwise faridabadnews faridabadnews24 It won't take long for you to fall sick
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.