Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पकड़े गए हजारों केस, HRA क्लेम के लिए PAN का हो रहा गलत इस्तेमाल

पकड़े गए हजारों केस, HRA क्लेम के लिए PAN का हो रहा गलत इस्तेमाल

faridabadnews24By faridabadnews24April 3, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

मकान किराया भत्ते यानी HRA क्लेम के लिए गलत तरीके से पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा है। दरअसल, आयकर विभाग ने पैन कार्ड के अनधिकृत उपयोग से जुड़ी धोखाधड़ी का पता लगाया है। आयकर विभाग के मुताबिक टैक्सपेयर्स ने HRA क्लेम के लिए उस तरह के पैन कार्ड का इस्तेमाल किया, जिसके वे किरायेदार भी नहीं थे। आयकर विभाग को अब तक कम से कम 8,000-10,000 ऐसे मामलों का पता चला है, जिसके तहत 10 लाख रुपए या उससे अधिक की रकम का दावा किया गया।

कैसे हुआ खुलासा

इस तरह के मामले पहली बार तब सामने आए जब अधिकारियों को एक व्यक्ति द्वारा लगभग 1 करोड़ रुपए की कथित रेंट रसीदें मिलीं। आयकर विभाग के अधिकारियों ने जब जांच शुरू की तब पता चला कि जिस व्यक्ति के पैन कार्ड का इस्तेमाल किया गया है उसे वह किराया मिला ही नहीं। इस मामले के खुलासे के बाद आयकर विभाग ने जांच के दायरे को बढ़ाया और पता चला कि कई ऐसे लोग हैं जो HRA क्लेम के लिए पैन कार्ड का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग कर रहे हैं। यहां तक ​​कि अधिकारियों के सामने अब ऐसे मामले भी आए हैं जहां कुछ कंपनियों के कर्मचारियों ने टैक्स कटौती का क्लेम करने के लिए एक ही पैन का इस्तेमाल किया है।

क्या कहा टैक्स अधिकारियों ने

एक खबर के मुताबिक टैक्स अधिकारियों ने कहा कि विभाग अब उन कर्मचारियों के पीछे जा रहा है, जिन्होंने रिफंड के लिए फर्जी दावे किए हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि क्या ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी योजना है। बता दें कि वर्तमान में मकान मालिक का टीडीएस (स्रोत पर कर कटौती) केवल 50,000 रुपए से अधिक के मासिक किराए या 6 लाख रुपए से अधिक के वार्षिक भुगतान पर लागू है। यही वजह है कि बहुत से लोग अपनी जान-पहचान के लोगों या अन्य तरह के पैन कार्ड का दुरुपयोग कर रहे हैं।

NEWS SOURCE : punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 PAN being misused for HRA claims Thousands of cases detected
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.