Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मजदूर वर्ग का विशेष ख्याल रखने पर धर्मवीर भड़ाना ने जताया पीएम मोदी का आभार

मजदूर वर्ग का विशेष ख्याल रखने पर धर्मवीर भड़ाना ने जताया पीएम मोदी का आभार

faridabadnews24By faridabadnews24April 5, 2024No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : क्रेशर जोन हो या उद्योग यहां काम करने वाला मजदूर वर्ग धूल से हर दिन जूझ रहा है। यही नहीं मजदूर के साथ रहने वाला परिवार भी काम की जगह रहने के कारण धूल को लेकर बीमारी की चपेट में रहा है। इन मजदूरों की मदद के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने विशेष अभियान चलाया है और इसी के तहत फरीदाबाद के पाली क्रेशर जोन में बृहस्पतिवार को कई राज्यों के डॉक्टर मजदूरों को जागरूक करने पहुंचे । डाक्टरों ने बताया कि ये मजदूर सिलिकोसिस बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं और जागरूकता ही इसका बचाव है

इस मौके ESI मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद सहायक प्रोफेसर डॉक्टर शिप्रा सैनी ने बताया क्रेशर जोन और फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों में अक्सर फेंफड़ों से जुड़े रोग पाए जाते हैं। इसकी जांच हुई तो अधिकांश मजदूरों में सिलिकोसिस बीमारी के अंश मिले। शहर के आस-पास कई ऐसे उद्योग हैं जो सिलिकोसिस का पर्याय बन सकते हैं। इसमें क्रेशर प्लांटों पर मजदूर दिनभर धूल से ही जूझते हैं। ऐसे मजदूरों की जान बचाना हमारा प्रमुख लक्ष्य है ।

मौके पर पहुंचे औद्योगिक स्वास्थ्य की सहायक निदेशक डॉक्टर हरेंद्र मान ने बताया कि सिलिकोसिस एक तरह की व्यवसाय जनित लाइलाज फेफड़ों की बीमारी है। जो कि क्रिस्टालीन सिलिका की धूल में कार्य करने के दौरान सांस लेने से होती है। इसमें फेफड़ों में सूजन जाती है। फेंफड़ों के भागों में गांठदार घाव बन जाते हैं। सिलिकोसिस के लक्षण पर गौर करें तो यही टीबी से संबंध रखती है, सांस का फूलना, थकान होना, भूख लगना, छाती में दर्द, सूखी खांसी, सांस लेने में दिक्कत आखिरी में मृत्यु हो जाती है। ऐसी जानलेवा बीमारी से बचने के लिए सिर्फ जागरूकता ही एक इलाज है । मास्क लगाना जरूरी है और पानी का छिड़काव भी बहुत ही जरूरी है ।

इस मौके पर पाली क्रेशर जोन के प्रधान धर्मवीर भड़ाना ने बताया की केंद्र सरकार चाहती है कि ऐसे मजदूरों की जान असमय न जाए इसके लिए भारत सरकार ने ESI मेडिकल कॉलेज में एक कोर्स शुरू किया है जिसमें 50 डॉक्टर को ट्रेंड किया जाएगा। एटीएम उद्योगों में काम करने वाले मजदूरों को इस तरह की बीमारियों से बचाएगी ।डॉक्टर ऐसे मजदूरों की समय-समय पर जांच करते रहेंगे और उन्हें जागरूक कर मौत के मुंह में जाने से बचाएंगे । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीब मजदूरों का बहुत ख्याल रखती है इसलिए ऐसा कोर्स शुरू किया गया है । उन्होंने थ्रेसर जोन में पहुंचने वाले सभी डॉक्टरों को धन्यवाद दिया और कहा कि जोन में जागरूकता अभियान जारी रहेगा ।

Dharamveer Bhadana expressed gratitude to PM Modi for taking special care of the labor class. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.