Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बेली फैट हो जाएगा कम, न जिम न डाइटिंग, घर में सिर्फ 30 मिनट कर लें ये एक्सरसाइज

बेली फैट हो जाएगा कम, न जिम न डाइटिंग, घर में सिर्फ 30 मिनट कर लें ये एक्सरसाइज

faridabadnews24By faridabadnews24April 6, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

मोटापा कम करना किसी तपस्या से कम नहीं है। घंटों जिम में एक्सरसाइज करने, योग करने और डाइटिंग के बाद कुछ किलो वजन कम होता है। कुछ लोगों के पास जिम जाने का समय नहीं होता है। ऐसे लोग घर में ही कुछ एक्सरसाइज करके अपने पेट की चर्बी यानि बेली फैट कम कर सकते हैं। आपको सिर्फ आधा घंटे एक्सरसाइज करनी है, जिसके लिए आपको किसी टूल की भी जरूरत नहीं होगी। इन एक्सरसाइज को करने से आपका बाहर निकला पेट कुछ ही दिनों में अंदर हो जाएगा। जानिए बेली फैट घटाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज (Exercises) करनी चाहिए?

बेली फैट घटाने के लिए एक्सरसाइज

Leg In Out

Image Source : FREEPIK
Leg In Out

लेग इन एंड आउट- पेट की चर्बी को कम करने के लिए ये असरदार व्यायाम है। इससे बेली फैट और लोअर एब्स पर काफी असर पड़ता है। लेग इन एंड आउट एक्सरसाइज करने के लिए एक मैट पर बैठ जाएं। अब दोनों हाथों को पीछे की ओर रखें और पैर सामने की ओर फैला लें। घुटनों से पैरों को मोड़ें और आगे लेकर जाएं। इस एक्सरसाइज को आपको 20-20 के 2 सेट्स में करना है।

Leg raise

Image Source : FREEPIK
Leg raise

लाइंग लेग रैजेस- बेली फैट को घटाने के लिए ये अच्छी एक्सरसाइज है। सबसे पहले मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने हाथों को साधा करते हुए दोनों साइड में मैट पर रख लें। पैरों को सीधा हवा में उठाएं। आपको 90 डिग्री के कोण बनाते हुए व्यायाम करना है। पैरों को ऊपर लेकर जाएं और फिर नीचे लाएं। इसके 15-15 के 3 सेट्स लगाने हैं।

Sit Ups

Image Source : FREEPIK
Sit Ups

सिट अप्स- सबसे पहले मैट पर बैठ जाएं और फिर घुटनों से मोड़कर सामने की और रखें। दोनों हाथों को सिर के पीछे ही रखना है। पैरों को जमीन पर ही टिका कर रखें और फिर जितना हो सके बॉडी को पीछे लेकर जाएं और आगे आएं। इस तरह 12-12 के आपको 2 सेट्स करने हैं। सिट अप्स करने से पेट तेजी से कम होता है।

Planks

Image Source : FREEPIK
Planks

प्लैंक- बेली फैट कम करने और कोर स्ट्रेंथ को बढ़ाने के लिए प्लैंक कर सकते हैं। इसके लिए जमीन पर मैट बिछाकर पेट के बल लेट जाएं। अब पैरों को सीधा रखें। कोहनी को मोड़ते हुए हाथों को सीधा करें और फिर पैरों के पंजों और कोहनी पर पूरे शरीर का वजन डालते हुए बॉडी को ऊपर उठाएं। शरीर को सीधा रखते हुए बॉडी को बैलेंस करने की कोशिश करें। आप जितनी देर होल्ड कर सकें करें और इसके 3 सेट जरूर करें। इससे पेट पर काफी असर पड़ता है।

NEWS SOURCE : indiatv

Belly fat will reduce faridabadnews faridabadnews24 just do this exercise for 30 minutes at home. neither gym nor dieting
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.