भाजपा नेता नागेंद्र शर्मा का कहना है कि देश को आत्मनिर्भर बनने के लिए कठिन परिश्रम करना है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब देश पूरी तरह से एकजुट है। कोविड 19 के चलते आर्थिक संकट के दौर में हम सब गुजर रहे हैं। ऐसे में आत्मनिर्भरता ही एक मात्र सशक्त जरिया है जिससे हम इस बुरे वक्त को पीछे छोड़ सकते हैं।
