
Wife Murder In United Kingdom: ब्रिटेन (Britain) के लिंकनशायर (Lincolnshire) में इतनी खौफनाक घटना हुई है कि पढ़कर रूह कांप जाएगी. दरअसल, यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के 200 से ज्यादा टुकड़े किए और नदी में बहा दिया. जब पुलिस पूछने आई कि पत्नी कहां है तो उसने बताया कि मुझे नहीं पता है. उसने तो मुझे मारा है. जांच में पता चला है. इन हैवान ने अपनी पत्नी को तो मारा ही, लेकिन उसकी मौत से पहले वह पत्नी के पेट्स को जान से मार दिया करता था. ऐसा वह पत्नी को दुख पहुंचाने और सजा देने के लिए करता था. आइए जानते हैं कि यूके में हुई इस हैवानियत की पूरी कहानी क्या है.
पत्नी को दे दी बेरहम मौत
मिरर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी पति का नाम निकोलस मेटसन है. उसने कथित रूप से अपनी पत्नी होली ब्रैमली को मार डाला. मेटसन और होली की शादी को 16 महीने ही हुए थे. होली, मेटसन से अलग होना चाहती थी लेकिन उससे पहले ही मेटसन ने उसे मार डाला. दावा किया जा रहा है कि मेटसन से बेडरूम में होली को चाकू से मारा. फिर बाथरूम में ले जाकर बॉडी के टुकड़े किए और फिर ऑनलाइन प्लास्टिक बैग खरीदा और उसमें बॉडी के टुकड़े भरकर नदी में डाल दिए.
सूत्रों के मुताबिक, मेटसन को जब होली को किसी बात की सजा देनी होती थी या परेशान करना होता था तो वह उसके Pets को मार डालता था. आरोप के मुताबिक, मेटसन ने होली के डॉगी को वॉशिंग मशीन में डालकर मार डाला था. इसके अलावा होली ने एक चूहा पाला था, जिसे मेटसन ने माइक्रोवेव में डालकर मौत के घाट उतार दिया था. इसके अलावा, मेटसन एक बार होली के खरगोश को मारना चाहता था. तो उसे बचाने के लिए होली पुलिस स्टेशन तक पहुंच गई थी l
पत्नी पर ही लगा दिया आरोप
गौरतलब है कि शुरुआत में आरोपी मेटसन ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी. मेटसन ने पुलिस को बताया कि मैंने उसे नहीं मारा जबकि उसने मुझे मारने की कोशिश की. मेटसन ने अपने शरीर पर दांत से काटने का एक निशान भी दिखाया. हालांकि, जांच में माना गया कि होली ने शायद ऐसा सेल्फ डिफेंस में किया होगा l
NEWS SOURCE : zeenews
