Self Add

युवक ने की छेड़छाड़, कपड़े चेंज करते समय लड़की की रूममेट ने खींचे न्यूड फोटोज

IMAGES SOURCE : GOOGLE

सरकार की ओर से बेशक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के कई वादे किए जाते है लेकिन इसके बावजूद बेटियों के साथ हो रही वारदात कम होने का नाम नहीं ले रही है। जींद में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने, कपड़े बदलते समय उसकी न्यूड फोटो खींचने और धमकी देने का मामला सामने आया है।

एक लड़की और लड़के के खिलाफ दर्ज मामला

महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर चंडीगढ़ पुलिस को भेजी है। जींद के एक लड़के और लड़की के खिलाफ पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जींद शहर की एक कालोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी चंडीगढ़ में कोर्स करने के लिए गई हुई थी। इस दौरान उसके साथ जींद की एक अन्य लड़की भी कमरे में ही रहती थी। पटियाला चौक क्षेत्र के रवि नामक लड़के ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो उसने बताया कि उसके पास उसकी न्यूड फोटो हैं। इन्हें देख वह हैरान रह गई और डर गई।

जान से मारने की धमकी भी दी

महिला का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ रहने वाली लड़की ने चंडीगढ़ में कोर्स की पढ़ाई के दौरान कपड़े बदलते वक्त उसकी न्यूड फोटो खींच ली थी। इन फोटो को दिखाकर रवि ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जान से मारने की धमकी भी दी। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर रवि और दूसरी लड़की के खिलाफ छेड़छाड़, पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

NEWS SOURCE : chopaltv

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea