Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Car Buying Tips: EMI भी होगी कम, बिना डाउनपेमेंट दिए खरीदें Car, जानें कैसे

Car Buying Tips: EMI भी होगी कम, बिना डाउनपेमेंट दिए खरीदें Car, जानें कैसे

faridabadnews24By faridabadnews24April 23, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई कार खरीदना सभी को पसंद होता है। लेकिन ज्‍यादातर लोग अपनी कार को फाइनेंस करवाते हैं। कार फाइनेंस करवाने के लिए अधिकतर ग्राहक कुछ फीसदी कीमत का भुगतान करते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि बिना पैसे दिए भी नई कार पर 100 फीसदी फाइनेंस की सुविधा ली जा सकती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस तरह बिना डाउन पेमेंट दिए कार को खरीदा जा सकता है।

कैसे मिलता है जीरो डाउन पेमेंट का विकल्‍प

कई बैंकों की ओर से अपने मौजूदा ग्राहकों को नई कार खरीदने के लिए जीरो डाउन पेमेंट (car loan without down payment) का विकल्‍प दिया जाता है। इस तरह के ऑफर को प्री-अप्रूव्‍ड कार लोन (Pre-Approved Car Loan Offers) के तौर पर जाना जाता है। इसके साथ ही अगर आपका क्रेडिट स्‍कोर काफी अच्‍छा है तो भी आपको बैंक की ओर से कार खरीदने के लिए जीरो डाउन पेमेंट का विकल्‍प दिया जा सकता है। अगर आपकी आय भी काफी ज्‍यादा है तो भी इसकी संभावना होती है कि बैंक की ओर से ऑफर के तौर पर यह सुविधा दी जाए। आमतौर पर इस तरह के लोन को सात साल तक की अवधि के लिए दिया जाता है। गाड़ी खरीदने के लिए भले ही आपको पैसे देने की जरूरत नहीं होती, लेकिन लोन लेने के लिए फाइल प्रोसेसिंग फीस को बैंक की ओर से लिया जाता है।

ज्‍यादा होता है ब्‍याज

आमतौर पर नई कार खरीदते हुए जब फाइनेंस करवाया जाता है तो बैंकों की ओर से 8.75 से लेकर नौ फीसदी के आस पास तक के ब्‍याज पर लोन देते हैं। लेकिन अगर आप अपनी कार को जीरो डाउन पेमेंट पर खरीदते हैं तो इस बात की संभावना ज्‍यादा होती है कि बैंक की ओर से आपको नौ से 10 फीसदी के आस पास ब्‍याज (Car Loan Interest Rate) लिया जाए।

जीरो डाउन पेमेंट में क्‍या होता है शामिल

अगर आपको बैंक की ओर से जीरो डाउन पेमेंट की सुविधा के साथ नई कार खरीदने का ऑफर (100% car loan finance) मिलता है तो इसमें कार की एक्‍स शोरूम कीमत, कार का रजिस्‍ट्रेशन, रोड टैक्‍स और इंश्‍योरेंस (Road Tax, Insurance and Ex Showroom Price) को भी शामिल किया जाता है। लेकिन कार में एक्‍सेसरीज को लगवाने की कीमत इसमें शामिल नहीं होती। ऐसे में ग्राहक को जीरो डाउन पेमेंट करने पर भी एक्‍सेसरीज के पैसे खुद से देने पड़ते हैं।

किन डॉक्‍यूमेंट की होती है जरूरत

अगर बैंक की ओर से आपको नई कार खरीदने के लिए जीरो डाउन पेमेंट की सुविधा दी जाती है तो कुछ डॉक्‍यूमेंट्स की जरूरत होती है। ज्‍यादातर मामलों में बैंक की ओर से आय से जुड़े कागज, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एड्रेस प्रूफ, इंकम टैक्‍स रिटर्न, छह महीनों की बैंक स्‍टेटमेंट जैसे डॉक्‍यूमेंट्स की जरूरत होती है। कुछ बैंक इनके साथ ही गारंटर की भी जानकारी लेते हैं।

NEWS SOURCE : jagran

buy car without down payment Car Buying Tips: EMI will also be less faridabadnews faridabadnews24 know how
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.