Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Sarkari Jobs: फटाफट कर दें अप्‍लाई, NCERT में बिना परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का मौका

Sarkari Jobs: फटाफट कर दें अप्‍लाई, NCERT में बिना परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का मौका

faridabadnews24By faridabadnews24April 23, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

NCERT Recruitment 2024: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) की ओर से इन भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. अगर आप इन पदों पर अप्‍लाई करना चाहते हैं, तो सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन ध्‍यान से देख लें. उसके बाद ही आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ करें.

NCERT Vacancy 2024: किन पदों पर भर्तियां
एनसीआरटी के डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन इन साइंस एंड मैथेमेटिक्‍स (DESM) की ओर से सिस्‍टम एनालिस्‍ट व जूनियर प्रोजेक्‍ट फेलो के पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं.

NCERT Jobs के लिए शैक्षणिक योग्‍यता
सिस्‍टम एनालिस्‍ट के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्‍यर्थी का किसी मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान से कंप्‍यूटर साइंस/ कंप्‍यूटर एप्‍लिकेशन/ कंप्‍यूटर इंजीनियरिंग या एमएससी या कंप्‍यूटर साइंस में बीटेक या बीई 55 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए. इसके अलावा अगर कोई पोस्‍ट ग्रेजुएट है, तो उसके पास कम से कम एक साल का कार्य अनुभव होना चाहिए, वहीं ग्रेजुएशन पास अभ्‍यर्थियों के पास दो साल का अनुभव जरूरी है. इसी तरह जूनियर प्रोजेक्‍ट फेलो के लिए उम्‍मीदवारों के पास किसी भी मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान से केमेस्ट्री/ जूलॉजी/ बॉटनी/ लाइफ साइंसेज/ बॉयोटेक्‍नोलॉजी विषय में पोस्‍ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए, लेकिन अनिवार्यता यह है कि अभ्‍यर्थी 55 फीसदी अंकों के साथ पास हों. अगर उम्र की बात करें तो दोनों पदों के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए, हालांकि उम्र सीमा में आरक्षित वर्गों के लिए आरक्षण का लाभ मिलेगा.

NCERT Vacancy Salary: कितनी मिलेगी सैलरी
सिस्‍टम एनालिस्‍ट के पदों पर फाइनल सेलेक्‍शन होने के बाद हर महीने 30 हजार रुपये महीने की सैलरी मिलेगी, वहीं जूनियर प्रोजेक्‍ट फेलो के पद पर सेलेक्‍ट होने के बाद अभ्‍यर्थियों को 25 हजार रुपये महीने की सैलरी दी जाएगी, हालांकि जिन अभ्‍यर्थियों ने यूजीसी नेट परीक्षा पास नहीं की होगी, उन्‍हें 23 हजार रुपये महीने सैलरी ही मिलेगी.

NCERT Recruitment walk-in interview: वॉक इन इंटरव्‍यू के आधार पर होगा सेलेक्‍शन
सिस्‍टम एनालिस्‍ट व जूनियर प्रोजेक्‍ट फेलो के पदों पर आवेदन के लिए कोई फॉर्म नहीं भरना है, बल्कि इन पदों पर सेलेक्‍शन वॉक इन इंटरव्‍यू के आधार पर होगा. जिन अभ्‍यर्थियों को यह लगता हो कि वह संबंधित योग्‍यताएं पूरी कर रहे हो, वह 25 अप्रैल को अरबिंदो मार्ग स्‍थित एनसीआरटी के ऑफिस पहुंचकर इंटरव्‍यू दे सकते हैं. बता दें कि ये इंटरव्‍यू सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे के बीच होंगे, जो भी अभ्‍यर्थी इंटरव्‍यू देने के लिए जा रहे हों, वह पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ साथ अपने दस्‍तावेज भी लेकर जाएं.

NEWS SOURCE : news18

chance to get a government job without examination in NCERT faridabadnews faridabadnews24 Sarkari Jobs: Apply immediately
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.