Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कमी होने पर इंसान बन जाता है चिड़चिड़ा और गुस्सैल, डिप्रेशन में धकेल सकते हैं ये विटामिन और मिनरल

कमी होने पर इंसान बन जाता है चिड़चिड़ा और गुस्सैल, डिप्रेशन में धकेल सकते हैं ये विटामिन और मिनरल

faridabadnews24By faridabadnews24April 24, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

शरीर में को स्वस्थ और मन को खुश रखने के लिए सही पोषक तत्वों का बैलेंस जरूरी है। जब शरीर में किसी खास पोषक तत्व यानि विटामिन और मिनरल की कमी होने लगती है तो इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होने लगती है। लंबे समय तक शरीर में पोषक तत्वों की कमी से इंसान डिप्रेशन में भी जा सकता है। ऐसे कई विटामिन और मिनरल हैं जिनकी कमी तनाव और डिप्रेशन का कारण बन सकती है। इन पोषक तत्वों में विटामिन डी, जिंक और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व शामिल हैं। अगर इनका बैलेंस बिगड़ जाए तो इंसान तनाव, टेंशन और निराशा से घिरने लगता है। लंबे वक्त तक ये समस्याएं झेलने पर इंसान डिप्रेशन में भी जा सकता है। शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ भुमेश त्यागी से जानते हैं ऐसे कौन से पोषक तत्व हैं जिनकी कमी से इंसान डिप्रेशन में जा सकता है।

  1. विटामिन डी (Vitamin D)- विटामिन डी की कमी के बारे में लोग इतना बात करते हैं, लेकिन आप शायद ही इसके खतरनाक परिणामों के बारे में जानते हों। शरीर में दर्द या हड्डियों की कमजोरी ही नहीं बल्कि आपके मन और मूड को भी विटामिन डी प्रभावित करती है। जब शरीर में विटामिन डी कम होता है तो कई तरह की न्यूरोलजिकल समस्याएं होने लगती हैं। ये ऐसा पोषक तत्व है जो हैप्पी हार्मोन्स,  डोपामाइन और सिरेटोनिन को बूस्ट करता है। अगर लंबे समय कर विटामिन डी की कमी रहती है तो इससे डिप्रेशन जैसी समस्या हो सकती है। विटामिन डी की कमी पूरा करने के लिए रोज सुबह कम से कम 15  मिनट की धूप लें।
  2. विटामिन बी (Vitamin B)- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन बी बहुत जरूरी है। इसका दिमाग से तगड़ा कनेक्शन है। जब शरीर में विटामिन बी कम होने लगता है तो इंसान डिप्रेशन की ओर जाने लगता है। इसमें विटामिन B9, B6 और B12 सबसे ज्यादा जरूरी हैं। इन विटामिन की कमी से न्यूरोट्रांसमीटर बाधित होने लगते हैं जिससे डिप्रेशन की समस्या पैदा हो सकती है। विटामिन बी के लिए डेयरी उत्पाद, मटर, बीन्स और हरी सब्जियां खाएं।
  3. मैग्नीशियम (Magnesium)- मसल में क्रैंप और शरीर में कमजोरी का कारण मैग्नीशियम की कमी भी हो सकती है। इससे कई बार डिप्रेशन की समस्या भी पैदा हो सकती है। मैग्नीशियम कम होने पर न्योरोनल डैमेज हो सकता है, जिससे डिप्रेशन और एंग्जाइटी हो सकती है। इसके लिए आप डाइट में नट्स, टोफू, एवोकाडो और डार्क चॉकलेट शामिल करें।
  4. आयरन (Iron)- आयरन की कमी होने से शरीर में खून की कमी होने लगती है। रेड ब्लड सेल्स कम बनने से हीमोग्लोबिन डाउन होने लगता है। आयरन की कमी से एनीमिया और डिप्रेशन की समस्या भी पैदा हो सकती है। इससे दिमाग तक ऑक्सीजन ठीक से नहीं पहुंच पाता और डिप्रेशन जैसी स्थिति पैदा होने लगती है। आयरन के लिए सीड्स, किशमिश, हरी सब्जियां और पालक खाएं।
  5. ओमेगा 3 फैटी एसिड (Omega 3 fatty acid)- ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी होने से दिमाग पर असर पड़ता है। इससे न्यूरोट्रांसमीटर और दिमाग का फंक्शन प्रभावित होता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड कम होने पर मूड स्विंग्स होते हैं। इससे डिप्रेशन जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। ओमेगा 3 के लिए बादाम, अलसी, चिया सीड्स और एवोकाडो खाएं।

NEWS SOURCE : indiatv

Debido a la deficiencia faridabadnews faridabadnews24 una persona se vuelve irritable y enojada; estas vitaminas y minerales pueden llevarla a la depresión.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.