Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 10 साल पहले हुई थी शादी, वजह चौंकाने वाली!, बीवी को किया प्रेग्नेंट, अब बच्चा पैदा होते ही देगा तलाक

10 साल पहले हुई थी शादी, वजह चौंकाने वाली!, बीवी को किया प्रेग्नेंट, अब बच्चा पैदा होते ही देगा तलाक

faridabadnews24By faridabadnews24April 25, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हमारे यहां शादी के बंधन को अटूट माना जाता है. एक बार कोई इस बंधन में बंध जाता है तो उनका रिश्ता जनम-जनम तक साथ चलता है. लेकिन कई लोग इस रिश्ते को तोड़ने से गुरेज नहीं करते. आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंट बीवी को खुलेआम तलाक देने की बात कही है. इस शख्स का कहना है कि बच्चा पैदा होते ही वो अपनी पत्नी को छोड़ देगा. शख्स ने रेडिट पर @Glass-Benefit-1662 नाम के अकाउंट से ये बातें शेयर की हैं.

इस शख्स ने लिखा है कि मैं और मेरी पत्नी पिछले 10 सालों से एक-दूसरे के साथ हैं और बीते 4 सालों से शादीशुदा हैं. एक बच्चे का पिता हूं और दोबारा मेरी पत्नी प्रेग्नेंट है. लेकिन जैसे-जैसे दिन गुजर रहा है, वैसे-वैसे यह बात और पुख्ता होती जा रही है कि मैं अब अपनी बाकी जिंदगी उसके साथ नहीं बिताना चाहता. मेरे मन में उसके लिए एक असहनीय आक्रोश है, जो बढ़ता ही जा रहा है. मुझे लगता है कि तलाक कभी भी आसान नहीं होता है, लेकिन मैं ये कदम उठाने को मजबूर हूं.

शख्स ने तलाक की वजह भी बताई है. उसने लिखा है कि मेरी पत्नी घर की साफ-सफाई नहीं करती, जिससे पूरा घर अस्त-व्यस्त रहता है. जब बच्चे नहीं थे, तब भी घर के हालात ऐसे ही थे. साथ ही उसने बताया कि वह खूब पैसे खर्च करती है, जबकि हमारे पास बेहिसाब खर्च के लिए पैसे नहीं है. लेकिन ये सब और बद से बदतर तब हुआ, जब दोबारा प्रेग्नेंट हुई. वह अक्सर गंदे और हकदार व्यवहार प्रदर्शित करती है. मैं बस बच्चे के पैदा होने का इंतजार कर रहा हूं, ताकि तुरंत तलाक के लिए पेपर फाइल कर सकूं. शख्स ने लिखा है कि अब तक हमने तलाक को लेकर कोई चर्चा नहीं किया है.

हालांकि, शख्स ने लिखा है कि भले ही लोग हमारे रिश्ते को कुछ भी समझें, लेकिन वो अभी भी मेरे बच्चों की मां है. ऐसे में मैं चाहता हूं कि एक माता-पिता के रुप में हम मानसिक और भावनात्मक रुप से स्थिर रहें. लेकिन ये सबकुछ अगले 6 से 12 महीनों पर निर्भर करता है कि हमारे बीच चीजें कैसे आगे बढ़ती हैं. इस पोस्ट पर लोगों ने काफी कमेंट्स किए. एक शख्स ने लिखा है कि आप उसके साथ दस साल तक रहे और उसका व्यवहार आपको हमेशा परेशान करता था? आपके उससे दो बच्चे हुए, यह जानते हुए भी कि आप उससे नाराज हैं कि वह कौन है? आपकी मूर्खता का परिणाम बच्चों को भुगतना पड़ेगा.

पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा है कि यदि बच्चों से पहले आपका रिश्ता बेकार है, तो बच्चे पैदा न करें. यदि आपका रिश्ता खराब है या समस्याएं आ रही हैं तो शादी न करें. तो तीसरे ने अपने कमेंट में लिखा है कि मुझे लगता है कि यह वास्तव में एक स्मार्ट कदम है. एक गर्भवती महिला पर अत्यधिक तनाव डालना उसके और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए खतरा है. तो चौथे शख्स ने लिखा है कि कितनी खराब स्थिति है… क्या वह हमेशा ऐसी ही थी? यदि हां, तो आपने उसके साथ बच्चे पैदा करने का फैसला क्यों किया? मुझे लगता है उससे बात करनी चाहिए. बच्चे को जन्म देने के ठीक बाद उसके तलाक के कागजात बिना किसी अफवाह के पेश करना बड़ा कदम होगा.

NEWS SOURCE : news18

faridabadnews faridabadnews24 made wife pregnant Married 10 years ago now will divorce as soon as child is born reason is shocking!
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.