Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ट्रैफिक पुलिस से कहा- प्लीज आंटी छोड़ दो नहीं तो पापा बहुत मारेंगे, स्कूटी पकड़ाते ही लड़का लगा बिलबिलाने

ट्रैफिक पुलिस से कहा- प्लीज आंटी छोड़ दो नहीं तो पापा बहुत मारेंगे, स्कूटी पकड़ाते ही लड़का लगा बिलबिलाने

faridabadnews24By faridabadnews24April 27, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

सड़क पर चलते वक्त ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। जो नहीं करते हैं उन्हें पुलिस पकड़ती है और उन पर जुर्माना लगा देती है। कई लोग जुर्माने से बचने के लिए पुलस से तरह-तरह के बहाने करते हैं। कुछ लोग थोड़े बहुत पैसे देकर मामला रफा-दफा कर देते हैं। लेकिन ट्रैफिक पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद इस लड़के ने जो कुछ भी किया वह देख लोग अपनी हंसी रोक ही नहीं पा रहे हैं। वीडियो एक छोटे लड़के का है जो मस्ती करने के लिए अपने पापा की स्कूटी लेकर सड़क पर निकल पड़ा। लेकिन आगे चलकर उसका सामना ट्रैफिक पुलिसकर्मी से हो जाता है। पुलिसकर्मी उसकी गाड़ी रोक लेती है और उसकी गाड़ी से चाभी निकाल लेती है। फिर शुरू होता है लड़के का असली ड्रामा। वह रोने-धोने की एक्टिंग करने लगता है और ट्रैफिक पुलिसकर्मी को चाभी लौटाने को कहता है।

लड़के को ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने पकड़ा

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपने दोस्तों को स्कूटी पर बैठाकर कहीं जा रहा होता है। स्कूटी पर बैठे तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया हुआ है। एकाएक पुलिस की नजर उन लड़को पर पड़ जाती है और महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी तुरंत लड़के की स्कूटी जाकर रोक देती है। सामने पुलिस को देखते ही लड़के की हालत खराब हो जाती है और वह रोने लगता है। पुलिस कुछ कहती इससे पहले ही वो तेज आवाज में रोते हुए कहता है कि गाड़ी छोड़ दीजिए नहीं तो पापा बहुत मारेंगे। वहीं उसके दोनों दोस्त बगल में चुपचाप खड़े रहते हैं। लड़का इस दौरान महिला पुलिसकर्मी के पैरों में भी गिरने लगता है और उससे छोड़ने की गुहार लगाता है। लड़का जिस तरह से रोने का नाटक कर रहा है उसे देख महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी हंसी आ जाती है।

पकड़ाते ही बिलबिलाने लगा लड़का

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @prof_desi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग लड़के की एक्टिंग से काफी प्रभावित हुए और इसके लिए उसे एक ऑस्कर देने को कहा। कई लोगों ने लड़के पर दया दिखाने को कहा। वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2 लाख लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है।

 

NEWS SOURCE: indiatv

 

as soon as the scooty was handed over faridabadnews faridabadnews24 otherwise father will beat you a lot the boy started whining. Told the traffic police - please leave aunty
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.