Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » चेहरे पर अपना नाम लिखने के लिए गर्म लोहे से दागा, शादी के लिए राजी नहीं हुई तो सिरफिरे ने 3 दिनों तक बंधक बना बार-बार किया रेप

चेहरे पर अपना नाम लिखने के लिए गर्म लोहे से दागा, शादी के लिए राजी नहीं हुई तो सिरफिरे ने 3 दिनों तक बंधक बना बार-बार किया रेप

faridabadnews24By faridabadnews24April 28, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक सिरफिरे युवक की हैवानियत सामने आई है। आरोपी ने एक नाबालिग युवती को तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा। युवती के शादी से इनकार करने पर सिरफिरे ने उसके साथ बार-बार रेप किया। आरोपी की हैवानियत यही नहीं रुकी, उसने युवती के चेहरे पर अपना नाम लिखने के लिए गर्म लोहे से दागा। घटना धौरहा थाना क्षेत्र की है।

युवती के चेहरे पर गर्म लोहे से दागा 

पीड़िता की उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है, जिसके साथ  22 वर्षीय युवक ने घिनौने अपराध को अंजाम दिया। आरोपी ने अपना नाम ‘अमन’ लिखने के लिए युवती के दोनों गाल पर गर्म लोहे से करीब 100 बार दागा। आरोपी को शनिवार को लखीमपुर खीरी में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार किया गया। उसके साथ मारपीट की गई और आरोपी ने गर्म लोहे की छड़ से उसके चेहरे पर अपने नाम ‘अमन’ के अक्षर लिखे।

पोक्सो अधिनियम के साथ रेप की धाराएं 

पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरू में गलत तरीके से कारावास और स्वेच्छा से चोट पहुंचाने जैसी ‘कम’ धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। हालांकि, सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज किए जाने के बाद FIR में पोक्सो अधिनियम के साथ रेप की धाराएं जोड़ी गईं। परिवार के आरोपों का खंडन करते हुए एसएसपी (खीरी) गणेश साहा ने बताया कि हमने उसके परिवार की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की थी।

सैलून में काम करता है आरोपी

एसएचओ (धौरहरा) दिनेश सिंह ने बताया, “आरोपी हैदराबाद में एक सैलून में काम करता है। वह लड़की से शादी करना चाहता था और जब उसने इनकार कर दिया, तो उसने उसके दोनों गालों पर अपना नाम लिख दिया। जब वह अपने परिवार के साथ पुलिस स्टेशन आई तो हमने एफआईआर दर्ज की। चूंकि उसके पास कोई आईडी नहीं थी, इसलिए हमें यकीन नहीं था कि वह नाबालिग थी। हमने अब पॉक्सो एक्ट के साथ आईपीसी की धारा 324 (खतरनाक हथियार का उपयोग करके जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 376 (बलात्कार) भी जोड़ दिया है।”

NEWS SOURCE :indiatv

faridabadnews faridabadnews24 She was branded with hot iron to write her name on her face the madman took her hostage for 3 days and raped her repeatedly. when she did not agree to marriage
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.