
सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी में महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन दे रही है। सरकार ने फ्री सिलाई मशीन स्कीम की शुरुआत की है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को प्रत्येक राज्य में 50,000 से अधिक मशीनों की सुविधा दी जाएगी और इसके अलावा उन्हें अपना रोजगार शुरू करने के लिए सरकार की ओर से वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। आइए जानते हैं इस योजना का लाभ किसे और कैसे मिल सकता है।
निःशुल्क सिलाई मशीन योजना पात्रता
अब अगर हम फ्री सिलाई मशीन योजना की बात करें तो आपको बता दें कि यह योजना केवल 20 से 40 वर्ष की उम्र की महिलाओं के लिए चलाई गई है। इसके लिए आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिलाओं को सरकार की ओर से सहायता प्रदान की जा रही है। आवेदन करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं।
इन राज्यों की महिलाओं को मिलेगा लाभ
सबसे पहले हम आपको बता दें कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ अभी तक केवल कुछ ही राज्यों में शुरू किया गया है।
राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की तरह यह योजना अभी शुरू की गई है। जल्द ही देशभर में लॉन्च किया जाएगा. फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत इन राज्यों की पात्र महिलाओं को सरकार द्वारा लाभ दिया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेजों की सूची
अगर आप भी इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास सरकार द्वारा निर्धारित कुछ जरूरी दस्तावेज होना जरूरी है. आइए जानते हैं किन दस्तावेजों पर आपको आवेदन करने का मौका मिलेगा।
आधार कार्ड,
आय प्रमाण पत्र,
पहचान पत्र,
आयु का प्रमाण पत्र,
विकलांगता का प्रमाण पत्र,
विधवा का निराश्रित प्रमाण पत्र,
सामुदायिक सर्टिफिकेट,
मोबाइल नंबर,
पासपोर्ट साइज फोटो
NEWS SOURCE : chopaltv
