Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष के लिए दौड़ शुरू, जानिये कौन-कौन हैं दौड़ में शामिल ?

भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष के लिए दौड़ शुरू, जानिये कौन-कौन हैं दौड़ में शामिल ?

faridabadnews24By faridabadnews24May 23, 2020No Comments2 Mins Read

राजनीति : भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष के लिए दौड़ शुरू हो गई है। लॉक डाउन का चौथा चरण खत्म होने के साथ ही भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पद की चयन प्रक्रिया जोर पकड़ सकती है। हाल फिलहाल सभी दावेदार संगठन के यह पद हासिल करने की जोड़-तोड़ में लगे हैं, और सभी नेता अपनी अपनी तैयारी कर रहे हैं।

हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी के लिए दौड़धूप में जुटे नेता लगातार संगठन से टच में हैं। हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में सबसे मजबूत फिलहाल मौजूदा अध्यक्ष सुभाष बराला ही माने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कोशिश है कि सुभाष बराला को ही दोबारा जिम्मेदारी सौंपी जाए, लेकिन टोहाना में उनकी हार इसमें बड़ी बाधा बन सकती है। सुभाष बराला को यदि दोबारा अध्यक्ष नहीं बनाया जाता है तो हिसार के विधायक डॉ कमल गुप्ता का प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय है। उन्हें संघ से जुड़ा होने का पूरा लाभ मिल सकता है।

हालांकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी और करनाल के सांसद संजय भाटिया का नाम भी आगे लेकर चल रहे हैं। संजय भाटिया पहले से ही संगठन में सक्रिय हैं और साथ ही पंजाबी है। नायब सैनी पिछड़ा वर्ग से संबंध रखते हैं और सीएम मनोहर के साथ खास हैं। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन भी विधायकों से चुपके चुपके फीडबैक ले रहे हैं।

आपको बता दें कि इसी दौरान भाजपा केअध्यक्ष जेपी नड्डा की टीम का भी गठन होना है। जेपी नड्डा की टीम में शामिल होने के लिए भी हरियाणा के कई दिग्गज प्रयासरत बताए जा रहे हैं। बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा की टीम में शामिल होने के प्रबल दावेदार में पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। तीनों को संगठन और सरकार का अच्छा अनुभव है।

भाजपा नेत्री सुधा यादव को पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य बनाकर संगठन ने उनकी एंट्री को लगभग बंद कर दिया है। बता दें कि कैप्टन अभिमन्यु और ओमप्रकाश धनकड़ राज्यसभा सदस्य पदों के लिए मजबूत दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने पिछड़ा वर्ग के रामचंद्र जागड़ा और अनुसूचित जाति के दुष्यंत गौतम पर दांव खेला। राज्यसभा चुनाव के बाद हरियाणा में नए प्रदेश अध्यक्ष के पद की चुनाव प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई थी।

faridabadnews24 know who are involved in the race Subhash Barala Dr. Kamal Gupta Naib Singh Saini Sanjay Bhatia The race for the state president started in BJP
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खास, 25 सितंबर को पूरे हरियाणा में एक घंटा चलेगा ये खास अभियान

September 11, 2025

Haryana Assembly Election: हरियाणा में 10 से ज्यादा नेताओं के ‘अपनों’ को बनाया उम्मीदवार, परिवारवाद का आरोप लगाने वाली इस बार खुद बीजेपी फंसी!

September 11, 2024

Haryana BJP President: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला, हरियाणा में BJP ने इस नेता को बनाया पार्टी अध्यक्ष

July 9, 2024
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.