Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद: चो महेन्द्र प्रताप के पक्ष में गांव बड़ोली में उमड़ा जनसैलाब

फरीदाबाद: चो महेन्द्र प्रताप के पक्ष में गांव बड़ोली में उमड़ा जनसैलाब

faridabadnews24By faridabadnews24May 1, 2024No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद: फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, हरियाणा चो महेन्द्र प्रताप सिंह का सम्मानित हजारों लोगों से भरे वाहनों का काफिला जब चंदीला बडौली गांव पहुंचा तो वहां हजारों लोगों का जनसैलाब उनके स्वागत में उमड़ पड़ा। गांव के सैंकड़ों नौजवानों ने बाइक पर कांग्रेस का झंडा लहराकर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, चो भूपेन्द्र सिंह हुडडा जिंदाबाद, चो महेन्द्र प्रताप सिंह जिन्दाबाद के नारों से आकाश गुजायमान हो गया। लोगों की जुबान से केवल यही निकल रहा था अबकी बार महेन्द्र प्रताप। गांव की सरदारी ने फूल मालाओं एवं शाॅल पहनाकर कांग्रेस प्रत्याशी का स्वागत किया।
इस मौके पर चो महेन्द्र प्रताप सिंह ने उपस्थित गांव बडोली व प्रहलादपुर की सरदारी का अभिवादन किया और कहा कि इस बार जनता का मूड बदलाव देख रहा है। शहर का प्रत्येक मतदाता भाजपा प्रत्याशी की सत्ता लोलुपता एवं शहर के विनाश की पटकथा में उनकी भूमिका से आहत है। उन्होंने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है और भाजपा को इस बार सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का मन देश की जनता ने बना लिया और इसका प्रमाण प्रधानमंत्री की बौखलाहट है। वो लोगों को हिन्दू-मुसलमानों के नाम पर बांटने का काम कर रहे हैं। एक ऐसा माहौल देश में फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे देश जाति और धर्म के आधार पर बंट जाए। चै. महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार ने विकास के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम किया है। हरियाणा में जब कांग्रेस सरकार सत्ता से गई थी तो प्रदेश पर 55 लाख करोड का कर्ज था और आज हरियाणा प्रदेश पर 205 करोड़ का कर्जा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो भी विकास कार्य हुए हैं, वो केवल कांग्रेस की देन है, भाजपा ने केवल लोगों को बेवकूफ बनाने का काम किया है। स्मार्ट सिटी के नाम पर और शहर के विकास के नाम पर हजारों करोड डकार लिए गए।
मैट्रो का एक भी पिलर भाजपा पिछले 10 वर्षों में नही लगा पाई है। फरीदाबाद शहर में मैट्रो कांग्रेस लेकर आई और कांग्रेस ने ही बल्लभगढ़ तक मैट्रो का विस्तार किया। मेडिकल काॅलेज कांग्रेस सरकार की देन है, यूनिवर्सिटी, आईएमटी सहित मास्टर प्लान के तहत कराए गए विकास कार्य केवल और केवल कांग्रेस की देन है। उपस्थित सभा को सम्बोधित करते हुए चो महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बड़ोली मेरी ननिहाल है और यहां से मैंने अपने अभियान की शु£आत की है। जितना प्यार और लोगों का समर्थन मुझे मिला है। मुझे विश्वास है कि इस बार फरीदाबाद सीट पर भारी मतों से कांग्रेस विजयी होगी। लोगों ने भाजपा कार्यक्रम में मुख्य रूप से चो. जयपाल चंदीला ठोंडा, अदल सिंह चंदीला, कैलाश मास्टर, जयबीर पहलवान, महिपाल पहलवान, चो अजय चंदीला, महेन्द्र, चो चन्दरपाल, चो मदन चेयरमैन, धर्मी चंदीला ठोंडा, चो सूरजपाल, रिंकु चंदीला, आभाष चंदीला, जितेन्द्र चंदेलिया, वेद प्रकाश यादव, दयानंद चंदीला, रामपत चंदीला, बिजेन्द्र मावी आदि मौजूद रहे।
Faridabad: Crowd gathered in village Badoli in favor of Cho Mahendra Pratap. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.