Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बच्चों की होगी मौज, एमपी से लेकर महाराष्ट्र तक में 1 महीने बंद रहेंगे स्कूल, यूपी, बिहार

बच्चों की होगी मौज, एमपी से लेकर महाराष्ट्र तक में 1 महीने बंद रहेंगे स्कूल, यूपी, बिहार

faridabadnews24By faridabadnews24May 1, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

(May 2024 School Holidays): मई की शुरुआत के साथ ही विभिन्न राज्यों में समर वेकेशन की घोषणा कर दी गई है. इस साल यूपी, बिहार, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली एनसीआर समेत ज्यादातर राज्यों में हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है (Heatwave Alert). इस स्थिति में बच्चों को स्कूल बुलाना उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ करने जैसा है. इसीलिए कई राज्यों में स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया गया है और कई में गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं.

यूपी, बिहार, एमपी, दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में गर्मी सितम ढा रही है. ज्यादातर राज्यों में अप्रैल से ही स्कूल टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया था. इससे बच्चों को थोड़ी राहत मिल रही थी. अमूमन मई के पहले या दूसरे हफ्ते से स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कर दी जाती है. इस साल भी ऐसा ही होगा. कई राज्यों ने नए सेशन की शुरुआत में ही हॉलिडे कैलेंडर भी जारी कर दिया था (Summer Vacation). हालांकि, मौसम को देखते हुए समर वेकेशन डेट को बदल भी दिया जाता है. जानिए मई में कब बंद रहेंगे स्कूल.

Schools Closed in May 2024: मई में छुट्टियां ही छुट्टियां
देश के ज्यादातर राज्यों में इन दिनों तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है. इसीलिए यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों में समर वेकेशन घोषित कर दी गई है. उत्तर प्रदेश में 13 या 15 मई से ज्यादातर जिलों में कम से कम 1 महीने के लिए स्कूल बंद कर दिए जाएंगे. वहीं, मौसम की स्थिति को देखते हुए समर वेकेशन को कम या ज्यादा भी किया जा सकता है. फिलहाल यहां स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया गया है.

Jaipur School Holidays: जयपुर में बच्चों को मिला आराम
राजस्थान की राजधानी और पिंक सिटी के तौर पर मशूहर जयपुर में 17 मई, 2024 से समर वेकेशन शुरू हो जाएगी. यहां 17 मई से 23 जून तक सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा (Rajasthan School Holidays). बता दें कि इस अवकाश की घोषणा वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक की गई है. इस अवधि में कई जगहों पर समर कैंप आयोजित किए जाएंगे (Summer Vacation in Jaipur Schools). बच्चे समर कैंप में शामिल होकर नई एक्टिविटीज सीख सकते हैं.

Delhi School Holidays: दिल्ली एनसीआर का क्या है हाल?
दिल्ली में भी अप्रैल से ही तापमान 40 डिग्री व उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है. दिल्ली एनसीआर के ज्यादातर स्कूलों में आज यानी 01 मई को भी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई थी. दरअसल, दिल्ली एनसीआर के कई स्कूलों में सुबह बम होने की अफवाह फैलने से अफरातफरी मच गई थी (Delhi School News). पुलिस व बम निरोधी दस्तों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में भी स्कूलों का समय बदला जा चुका है. जल्द ही समर वेकेशन भी घोषित कर दी जाएगी.

NEWS SOURCE : news18

Bihar) Children will have fun faridabadnews faridabadnews24 schools will remain closed for 1 month from MP to Maharashtra UP
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.