
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। लंबे समय से धड़क गर्ल शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) को डेट कर रही हैं, लेकिन कभी इस कपल ने ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया था।
हालांकि पिछले कुछ दिनों से जाह्नवी मीडिया में एक अलग अंदाज से अपने प्यार पर मुहर लगाती नजर आ रही हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। गुरुवार को एक्ट्रेस का ग्लैम लुक देखने को मिला।
जाह्नवी ने फ्लॉन्ट किया ब्वॉयफ्रेंड का नाम
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) काफी समय से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते और बिजनेस मैन शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। बीते दिनों मैदान की स्क्रीनिंग में पहुंचीं थी। जहां उन्होंने अपने आउटफिट के साथ शिखु नाम का पेंडेंट पहना था, जो शिखर पहाड़िया का निकनेम है। अब एक बार फिर अभिनेत्री ने शिखु नाम को फ्लॉन्ट किया।
.jpg)
हाल ही में दोनों को तिरुपति मंदिर में देखा गया था। इस कपल ने घुटनों के बल मंदिर की सीढ़ियां पर चढ़ाई भी की थी।
एक्ट्रेस का लुक
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के लुक की बात करें तो ब्लैक एंड व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में खूबसूरत लग रही है। इस के साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप कराया हुआ है। वहीं लाइट शेड की लिपस्टिक एक्ट्रेस के लुक को कंप्लीट कर रही है। जान्हवी कपूर की अदाएं देख फैंस दीवाने हो रहे हैं। जान्हवी कपूर का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
जाह्नवी कपूर वर्कफ्रंट
जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस की झोली में इन दिनों कई बड़ी फिल्में हैं। उनके पास राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ है। इसके अलावा जाह्नवी साउथ मूवीज ‘आरसी 16’ और ‘देवरा’ में भी नजर आएंगी। एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म ‘बवाल’ में वरुण धवन के साथ नजर आईं।
NEWS SOURCE : jagran
