Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मोटी होने के लिए नाक में कर दिया था दम, Sonali Bendre को पतले शरीर के कारण सुनने पड़ते थे प्रोड्यूसर्स के ताने

मोटी होने के लिए नाक में कर दिया था दम, Sonali Bendre को पतले शरीर के कारण सुनने पड़ते थे प्रोड्यूसर्स के ताने

faridabadnews24By faridabadnews24May 3, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

सोनाली बेंद्रे 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। लंबा कद, छरहरी काया और सिल्की बाल के साथ सोनाली दूसरी एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती थीं, लेकिन फिल्म प्रोड्यूसर्स को वो बिल्कुल भी खूबसूरत नहीं लगती थीं। सबसे ज्यादा उनका पतला शरीर खटकता था। सोनाली बेंद्रे ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि 90 के दशक में एक्ट्रेसेस कर्वी फीगर और घुंघराले बालों के लिए जानी जाती थीं। ऐसे में फिल्ममेकर्स ने मोटी होने के लिए उनकी नाक में दम कर दिया था।

बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं सोनाली

सोनाली बेंद्रे को अपने करियर में बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा। एक्ट्रेस ने हाउटरफ्लाई के साथ बातचीत में कहा, “जब मैं इंडस्ट्री में आई थी, तब हीरोइनें इतनी पतली नहीं हुआ करती थीं। हर निर्माता हर समय मुझे मोटा करने की कोशिश करता था।”

नाक में कर दिया था दम

उन्होंने आगे कहा, “मेकर्स मुझे कहते थे- खाओ, खाओ, बहुत पतली है। कर्वी बॉडी की ओर इशारा करते हुए दबाव बनाते थे। वे कर्व्स चाहते थे। उस समय, वे ऐसी महिलाएं चाहते थे जो सुडौल और कामुक हों और जिनके बाल घुंघराले हों। और मेरे सीधे काले बाल थे और मैं पतली थी।”

दुनिया की नहीं की परवाह

सोनाली बेंद्रे ने इस दवाब में खुद को संभाला और ब्यूटी स्टैंडर्ड्स की परवाह किए बिना खुद में कॉन्फिडेंस लेकर आईं। उन्होंने कहा, “लोगों ने शायद एक मानदंड तय कर रखा है कि क्या अच्छा दिख रहा है और क्या नहीं, लेकिन आपको आत्मविश्वास महसूस करना होगा और अपने शरीर को सुंदर महसूस करना होगा।”

द ब्रोकन न्यूज 2 में आएंगी नजर

सोनाली बेंद्रे के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस जल्द न्यूजरूम ड्रामा द ब्रोकन न्यूज के सीजन 2 में दिखाई देंगी। इस शो में सोनाली बेंद्रे के साथ जयदीप अहलावत और श्रिया पिलगांवकर भी हैं। द ब्रोकन न्यूज 2 का डायरेक्शन विनय वायकुल ने किया है। सीरीज 3 मई से जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी।

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 Sonali Bendre had to listen to the taunts of the producers because of her thin body. To become fat
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.