Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दुनिया की सबसे खौफनाक घटना से हिला जजों का दिमाग, अमेरिकी महिला ने 4 बच्चों को फ्रीज में जमाकर बना दिया बर्फ

दुनिया की सबसे खौफनाक घटना से हिला जजों का दिमाग, अमेरिकी महिला ने 4 बच्चों को फ्रीज में जमाकर बना दिया बर्फ

faridabadnews24By faridabadnews24May 4, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

वाशिंगटनः अमेरिका में आदमखोर इंसान की घटना के बाद एक और हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। एक अमेरिकी महिला के फ्रीजर में 4 बच्चों को जमाकर बर्फ बना दिया गया। इनमें दो लड़के और दो लड़कियां थीं। रिश्ते में ये चारों बच्चे आपस में बहन भाई थे। हालांकि इस मामले में महिला के खिलाफ कोई आरोप दायर नहीं किया गया। जांचकर्ताओं ने कहा कि 4 बच्चों में दो लड़के और दो लड़कियां थे, जो पन्नी में लिपटे हुए जूते के बक्सों में ठोस रूप से फ्रीज में जमे हुए थे। दिल दहला देने वाली इस घटना के प्रकाश में आने के बाद अमेरिकी जजों का भी दिमाल हिल गया।

अमेरिकी जिला अटॉर्नी ने इस सप्ताह घोषणा की कि 2022 में बोस्टन अपार्टमेंट के फ्रीजर में चार बच्चों के शव पाए जाने के बाद एक महिला के खिलाफ कोई आरोप दायर नहीं किया जा रहा है। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार अटॉर्नी केविन हेडन ने कि नवंबर 2022 में सामने आई यह अब तक की सबसे जटिल, असामान्य और हैरान करने वाली घटनाओं में से एक थी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें विश्वास नहीं है कि 69 वर्षीय महिला एलेक्सिस अल्दामिर के खिलाफ कई वजहों के कारण मुकदमा चलाया जा सकता है। “यह जांच, जो इस कार्यालय की अब तक की सबसे जटिल, असामान्य और उलझन भरी जांचों में से एक है, अब पूरी हो गई है। हालांकि हमारे पास कुछ उत्तर हैं, लेकिन इस मामले के कई तत्व हैं जिनका उत्तर शायद कभी नहीं दिया जाएगा।

बच्चों के बारे में कभी नहीं पता चल पाएंगे ये तथ्य

अमेरिका के अटॉर्नी ने कहा कि “हम कभी नहीं जान पाएंगे कि एलेक्सिस एल्डामिर के अपार्टमेंट में फ्रीजर में मृत पाए गए चार बच्चे कहां और कब पैदा हुए थे। हम यह भी कभी नहीं जान पाएंगे कि क्या चारों बच्चे जीवित पैदा हुए थे और हम कभी नहीं जान पाएंगे कि उनके साथ वाकई क्या हुआ था। इसके अलावा हम कभी नहीं जान पाएंगे कि महिला ने कैसे अपनी गर्भावस्था को छुपाया या उसने ऐसा करना क्यों चुना। यह घटना उस वक्त सामने आई थी जब दक्षिण बोस्टन के एक अपार्टमेंट के फ्रीजर में ये बच्चे मृत पाए गए थे।

इसी दौरान एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन किया और कहा कि उसकी पत्नी ने उन बच्चों को एक व्यक्ति की बहन के अपार्टमेंट की सफाई करते वक्त फ्रीज में देखा। जांच के दौरान डॉक्टर यह खोज नहीं कर सके कि बच्चों की मौत का कारण क्या था या बच्चे जीवित पैदा हुए थे अथवा नहीं। उन्होंने यह भी बताया कि यह निर्धारित करने के लिए कोई वैज्ञानिक तरीका नहीं था कि बच्चे कितने समय तक फ्रीज में जमे हुए थे। हालांकि अतिरिक्त डीएनए परीक्षण में यह बात सामने आई की इन चारों बच्चों के संभावित पिता की 2011 में मौत हो गई थी।

NEWS SOURCE : indiatv

American woman turned 4 children into ice by freezing them faridabadnews faridabadnews24 The world's most horrifying incident shook the minds of the judges
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.