Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सुनील तेवतिया ने भरा इनैलो प्रत्याशी के रूप में नामांकन

सुनील तेवतिया ने भरा इनैलो प्रत्याशी के रूप में नामांकन

faridabadnews24By faridabadnews24May 4, 2024No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद: हरियाणा के पूर्व मुख्य संसदीय एवं इनैलो के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्याम सिंह राणा ने आज शनिवार को सेक्टर-12 स्थित जिला सचिवालय में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी सुनील तेवतिया का नामांकन दाखिल कराया। इस मौके पर फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र चौहान, कार्यकारी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तेवतिया, पलवल के जिलाध्यक्ष अजीत बॉबी व प्रदेश महासचिव महेन्द्र चौहान भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके उपरांत बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 स्थित राजा नाहर सिंह पैलेस के समक्ष ग्राउंड में आयोजित लोकसभा क्षेत्र की आयोजित एक विशाल जनसभा में उनका जोरदार स्वागत किया गया।
सभा में इनैलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय चौटाला के प्रतिनिधि के तौर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे श्याम सिंह राणा ने कहा कि भाजपा के कुशासन से तंग आकर आज फिर से प्रदेश के लोग चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के शासन को याद कर रहे हैं। क्योंकि पूर्व उप.प्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवीलाल और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की सरकारों में प्रदेश की जनता के हित में लिए गए फैसलों आज भी सराहनीय हैं। चाहे वह बुजुर्ग पैंशन हो या फिर गांव की चौपाल पर बैठक फैंसले लेना रहा हो वहीं किसानों के कर्ज माफ करने की बात हो। उन्होंने कहा कि विधायक अभय सिंह चौटाला ने पिछले दिनों भाजपा के कुशासन के खिलाफ पदयात्रा निकाल हरियाणा में सत्ता परिवर्तन की हुकार भरी थी जिसके बाद आज प्रदेश में चारों ओर बदलाव की हवा चल निकली है क्योंकि आज हरियाणा का अमजन भाजपा राज के अत्याचारों से दुखी व परेशान हैं। किसान, छोटा व्यापारी, युवा, महिला, कमेरा वर्ग व कर्मचारी दुखी व परेशान हैं और उन्होंने भाजपा को हराने का पक्का मन बना लिया है।
लोकसभा क्षेत्र के इनैलो प्रत्याशी सुनील तेवतिया ने अपने संबोधन में कहा कि इनैलो ही सही मायनों में स्व. ताऊ देवीलाल के सपनों की पार्टी है और लोग विधायक अभय चौटाला की बात पर विश्वास करते हैं। क्योंकि अभय चौटाला हमेशा प्रदेश के हर वर्ग की आवाज को बुलंद किया है। किसान आंदोलन में किसानों के लिए विधायक पद से इस्तीफा देने वाले भी अभय चौटाला ही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग भाजपा शासन से दुखी व परेशान हैं और आज फिर से ताऊ देवीलाल की सरकार को याद कर रहे हैंए बस जरूरत है तो उन्हें जागरूक करने की। उन्होंने उपस्थितजनों से चुनाव के प्रचार व प्रसार में जुट जाएं और गावों में अपने-अपने बूथों को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर आपका वोट रूपी विश्वास मुझे मिला तो इनेलो सरकार बनने पर प्रापर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र जैसे सभी पोर्टलों का तुरन्त बंद किया जाएगा और फिर से हरियाणा में वहीं पुराना इनेलो का राज देखने को मिलेगा।
इस मौके पर राजकुमार तेवतिया, जिला प्रधान महासचिव बच्चू सिंह तेवतिया, संजय डागर, पूर्व पार्षद बच्चू सिंह तेवतिया सिही, उदयवीर सहरावत, युवा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष जगजीत कौर पन्नू, तैय्यब हुसैन भीमसिका, बलदेव देशवाल, सत्ते पहलवान, दिनेश दलाल, बोधराज, सुरेश मोर, सुरेश वर्मा, विजय तेवतिया, अनिल तेवतिया, ओमदत्त नागर, सरदार कुलदीप सिंह, राजीव शर्मा, सोनू हुड्डा, धर्मेन्द्र हुड्डा, कमलजीत सिंह, घीसाराम, चन्दन सिंह सौरोत, वेद पहलवान आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
faridabadnews faridabadnews24 Sunil Tewatiya filed nomination as INLD candidate.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.