Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मातम में बदली शादी की खुशियां, सुहागरात के दिन दुल्हन को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

मातम में बदली शादी की खुशियां, सुहागरात के दिन दुल्हन को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

faridabadnews24By faridabadnews24May 6, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब ससुराल पहुंचते ही दुल्हन की तबीयत अचानक खराब हो गई. सुहागरात के दिन ही दुल्हन को हार्ट अटैक आ गया. आनन फानन में दुल्हन को उपचार के लिए मुजफ्फरनगर के एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दुल्हन की मौत हो गई. दुल्हन की तबीयत कई दिन से खराब होने की बात भी लोग बता रहे हैं.

भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा से शनिवार को शमीम नाम के शख्स की बारात मुजफ्फरनगर के मिमलाना रोड पर गई थी. सभी रस्मों को निभाने के बाद सभी बाराती दुल्हन को विदा कराकर गांव में पहुंचे. नव दंपति अपने भविष्य के सपने संजोकर घर के दरवाजे पर पहुंचा ही था कि दुल्हन बनी युवती की तबीयत अचानक खराब हो गई. दुल्हन की तबीयत खराब होते ही घर में कोहराम मच गया. तुरंत ही गांव के एक चिकित्सक को बुलाया गया जिसने परीक्षण करने के बाद दुल्हन को मुजफ्फरनगर के अस्पताल में ले जाने की सलाह दी. आनन-फानन में दुल्हन को मुजफ्फरनगर स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

दुल्हन की मौत की खबर पाते ही दोनों घरों में कोहराम मच गया और सांत्वना देने वालो का तांता लग गया. अब देर रात दोनों परिवारों की सहमति से युवती को मुजफ्फरनगर में ही सुपुर्दे खाक करने की तैयारी चल रही है. हंसी खुशी के साथ जिस युवक शमीम को दूल्हा बनाया गया था और घर में शादी की खुशियां फैली हुई थी उस घर में अचानक हुए हादसे के बाद मातम पसर गया है. दूल्हा बने युवक की छोटी बहन की बारात रविवार को मीरापुर थानाक्षेत्र के गांव से आनी है. अचानक हुए हादसे के बाद पांच लोगों द्वारा आकर उसे विदा कराने की बात सामने आई है.

NEWS SOURCE : lalluram

died faridabadnews faridabadnews24 on the day of wedding night the bride suffered a heart attack The happiness of marriage turned into mourning
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.