Self Add

युवती के कारनामे जानकर रह जाएंगे हैरान, कुंवारे लड़कों को ऐसे बनाती थी शिकार, लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

IMAGES SOURCE : GOOGLE

मध्य प्रदेश की देवास पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी युवती कुंवारे लड़कों को जाल में फंसाकर शादी का सपना दिखाती थी। फिर उनसे पैसों की डिमांड कर पैसे लेकर अपने साथियों के साथ फरार हो जाती है। पुलिस को उसके उज्जैन में होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद एक टीम उज्जैन गई और वहां से शातिर युवती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ 2000 रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।

डोंगरगांव कसरावद की रहने वाली राधिका उर्फ हिना ने बीते दिनों भौरांसा में शादी का झांसा देकर एक युवक से 2 लाख की लूट की थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर राधिका की तलाश शुरु कर दी थी। पुलिस के अनुसार युवती पिछले 3 महीनों से फरार थी। भौरांसा थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि महिला बार-बार लोगों को शादी का झांसा देकर उनसे रुपए ऐंठ लेती थी। इसके बाद उनके खिलाफ कोर्ट जाने की धमकियां देती थी। बीते दिनों एक युवक को फंसाकर उससे 2 लाख रुपए ले लिए और अपने साथियों के साथ रात के अंधेरे में फरार हो गई। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही चुकी है। फरार युवती को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाना प्रभारी ने आगे बताया कि महिला ने सारे पैसे खर्च कर दिए हैं। इसके खिलाफ 2 अपराध दर्ज है। बदनामी की वजह से लोग सामने नहीं आते थे। लेकिन अब शायद लोग इसके खिलाफ सामने आएं। पूछताछ में अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है।

NEWS SOURCE : lalluram

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea