Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दुबई में बंधक बनाए गए युवक को छुड़ाने के नाम पर घिनौनी डिमांड, पति को सही सलामत देखना चाहती हो तो रात गुजारो…

दुबई में बंधक बनाए गए युवक को छुड़ाने के नाम पर घिनौनी डिमांड, पति को सही सलामत देखना चाहती हो तो रात गुजारो…

faridabadnews24By faridabadnews24May 7, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

यूपी के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां ठगों ने एक युवको को नौकरी लगवाने का झांसा देकर टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया। इसके एवज में उससे 80 हजार रुपए भी वसूले। दुबई पहुंचने पर बिना वेतन दिए उससे नौकरी भी कराई। लेकिन जब युवक ने विरोध किया तो बंधक बना लिया गया। पत्नी को वीडियो कॉल कर पति को छोड़ने के लिए एक लाख रुपए भी वसूले। लेकिन रुपए लेने के बाद भी युवक को नहीं छोड़ा। इसके बाद जालसाज उसकी बीवी को कॉल कर लखनऊ स्थित एक होटल में आकर रात गुजारने का दबाव बना रहे हैं।

ये मामला गगहा इलाके के सिहोड़वा का है। एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति को रोजगार की तलाश थी। करीब सात महीने पहले गांव के एक शख्स ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे दुबई में जॉब दिलवाने का झांसा दिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर महिला के पति से 80 हजार रुपए वसूले और फिर टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया। जब महिला के पति ने आरोपियों से पूछा कि टूरिस्ट वीजा पर क्यों भेज रहे हो तो ठगों ने कहा कि वहां नौकरी ज्वाइन करते ही 27 महीने का वीजा लग जाएगा। महिला और उसका पति जालसाजों के झांसे में आ गए और पति दुबाई चला गया।

महिला का आरोप है कि दुबई में पति को बिना वेतन दिए नौकरी करवाते रहे। विरोध करने पर्र दुबई में बंधक बना लिया। कुछ लोगों ने पति से वीडियो कॉल पर बात कराई और वापस भेजने के एवज में घर आकर एक लाख रुपये भी वसूल लिए। अब लखनऊ स्थित होटल पर अकेले पहुंचकर रात गुजारने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित महिला का कहना है कि 13 मार्च को गजपुर पुलिस चौकी पर गई थी। वहां से बरही चौकी और फिर झंगहा थाना भेज दिया गया। जहां से कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे लौटा दिया गया। लेकिन, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने फिर गगहा थाने में शिकायत की।

NEWS SOURCE : livehindustan

Disgusting demand in the name of freeing the young man held hostage in Dubai faridabadnews faridabadnews24 if you want to see your husband safe then spend the night...
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.