Self Add

रेप कर पति को भेजा वीडियो, शादीशुदा महिला से युवक ने दोस्ती कर चली शर्मनाक चाल

IMAGES SOURCE : GOOGLE

शादीशुदा महिला से दुष्कर्म के बाद आरोपी फौजी ने पीड़िता के पति को इसका वीडियो भिजवा दिया। इससे पहले वीडियो को सोशल मीडिया साइट पर लाइव आकर दिखाया। राजपुर थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर सोमवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता और आरोपी चमोली जिले के रहने वाले हैं। महिला के पति विदेश में नौकरी करते हैं। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि महिला उनके थाना क्षेत्र में रहकर अपने बच्चों को पढ़ाती है। महिला का आरोप है कि सुनील रावत निवासी चमोली जनपद से उनका सोशल मीडिया साइट पर संपर्क हुआ।

आरोप है कि जून 2023 सुनील रावत उससे मिलने घर पर आया। इस दौरान दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस दौरान अपने फोन से वीडियो बना लिया। आरोपी इसके कुछ दिन बाद पीड़िता के घर आया। इस दौरान अश्लील वीडियो दिखाते हुए संबंध बनाने का दबाव बनाया।महिला के अकेले रहने का फायदा उठाते हुए आरोपी अक्सर उसके घर आता और संबंध बनाता। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने वीडियो बनाकर अपने एक फौजी साथी को दे दिया। आरोप है कि फौजी के साथी ने महिला पर संबंध बनाने का दबाव बनाया।

महिला ने इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के वीडियो को सोशल मीडिया पर लाइव आकर चला दिया। इतना ही नहीं उक्त वीडियो को विदेश में महिला के पति को भी भेज दिया। इसके बाद महिला और उसके पति के साथ गाली गलौच भी की गई। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि मुख्य आरोपी सुनील रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उसके जरिए पुलिस उसके साथी का पता लगाएगी

NEWS SOURCE : livehindustan

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea