Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » तस्‍करों की क्रूरता सुन कांप जाएगी रूह, गजब! अब लक्जरी बस से होने लगी मवेशियों की तस्‍करी, जांच में 25 गोवंशीय बरामद

तस्‍करों की क्रूरता सुन कांप जाएगी रूह, गजब! अब लक्जरी बस से होने लगी मवेशियों की तस्‍करी, जांच में 25 गोवंशीय बरामद

faridabadnews24By faridabadnews24May 10, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Cattle Smuggling : जीटी रोड पर दशकों से जारी गौ तस्करी पर बीते माह से पुलिस अंकुश लगाने में कुछ हद तक कामयाब हुई है। परंतु पुलिस सख्ती से निपटने के तस्कर नित्य नये तरीके इजाद कर रहे हैं। पहले पिक अप वैन, ट्रक, कंटेनर से आगे बढ़ कर अब लक्जरी बस का इस्तेमाल पशुओं की तस्करी में हो रही है।

महंगे पर्दों से ढक दिए जा रहे शीशे

बस के अंदर बैठने के लिए बनाए गए सीट को हटाकर उसे बडे़ केबिन का रुप दिया जा रहा है। वहीं खिड़की को काले शीशे तथा महंगे पर्दे से ढक दिया जा रहा है। बाहर से बस यात्रियों को ढोने वाले लक्जरियस प्रतीत होता है और अंदर उसमें वधशालाओं के लिए गौ वंशीय पशुओं को ढोया जा रहा है। तस्करी के इस नए तकनीक का खुलासा पुलिस ने किया है।

बिहार से लादकर बंगाल ले जाए रहे गौवंशी

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई के दौरान बस को पकड़ा गया है। बताया कि तस्करों ने बस के कलर को चेंज कर आंख में धूल झोंकने का प्रयास किया परंतु पुख्ता सूचना तथा सख्ती के कारण बस पकड़ में आ गया है। उन्होंने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली कि गौ तस्करों के नेटवर्क द्वारा बिहार से ब्लू रंग की राॅकी बस से बिहार से लादकर बंगाल वधशालाओं में गौ वंशीय पशु ले जाया जा रहा है।

जांच में बस से पच्‍चीस गौवंशीय बरामद

सूचना पर तत्काल एसपी ने थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में अनि नीलेश रंजन, सअनि बादल महतो व सशस्त्र बल की टीम को बस पकड़ने को लगा दिया। झारखंड बिहार सीमा के चोरदाहा स्थित अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने ब्लू रंग के बस को जांच के लिए रोकना चाहा परंतु चालक तेज गति से बस को भगाने लगा। पुलिस ने बस का पीछा किया परंतु चालक दनुआ घाटी में बस खड़ी कर जंगल की ओर कूद गया। जांच में बस में बेहद क्रूरता से पचीस गौवंशीय पशु पाए गए। सभी को रस्सी से बांध कर रखा गया था।

तस्‍करों ने क्रूरता की सारी हदें की पार

क्रूरता इतनी अधिक थी कि रस्सी के खिंचाव से एक पशु की मौत हो गई जबकि सभी की गर्दन और नाक से खून रिस रहे थे। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि बस में अलग-अलग अठारह फर्जी नंबर प्लेट रखे हुए हैं। वहीं बस में बीआर 02 एपी 4852 अंकित है जबकि जांच में वाहन का असली नंबर बीआर 02 एएम 6786 पाया गया। उक्त वाहन दानिश रजा, आमस,गया, बिहार के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस ने बरामद सभी पशुओं को मयूरहंड गौरक्षणी भेज दिया। वहीं एक मृत पशु का पोस्टमार्टम करवाने की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि इस तस्करी में लिप्त लोगों की पहचान हो रही है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।बताते चलें कि थाना प्रभारी के रूप में दीपक सिंह के पदभार बीते दो माह से लगातार पशु तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र के आमलोगों में खुशी देखी जा रही है वहीं तस्करों के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।

NEWS SOURCE : jagran

25 cattle recovered during investigation amazing! Now smuggling of cattle started by luxury bus faridabadnews faridabadnews24 The soul will tremble after hearing the cruelty of smugglers
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.