
फरीदाबाद: उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-65 प्रभारी की टीम ने नशा तस्करी करने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार महिला आरोपी रामेती गांव जवा बल्लबगढ़ की रहने वाली है। आरोपी महिला को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से जाट चौक शाहुपुरा आदर्श नगर से काबू किया है। महिला की तलाशी लेने पर 950 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी महिला के खिलाफ थाना आदर्शनगर में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला से पूछताछ में सामने आया कि महिला गांजा को दिल्ली मदन गिरी किसी अनजान व्यक्ति से मुनाफा कमाने के लिए 7000/-रु में खरीद कर लाई थी। महिला गांजा को जवा गांव के भट्टे पर बेचती थी। आरोपी महिला की जवा गांव में परचुन की दुकान है। आरोपी महिला को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
