Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जान लें अस्‍पताल में किस काम आता है ये कार्ड, AIIMS में भी बनता है स्‍मार्ट कार्ड, 5 साल तक होता है वैध

जान लें अस्‍पताल में किस काम आता है ये कार्ड, AIIMS में भी बनता है स्‍मार्ट कार्ड, 5 साल तक होता है वैध

faridabadnews24By faridabadnews24May 10, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Digital Payment at AIIMS: दिल्‍ली मेट्रो स्‍मार्ट कार्ड की तरह ही दिल्‍ली के ऑल इंडिया इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भी स्‍मार्ट कार्ड बनाया जाता है. इसी साल फरवरी 2024 में इस स्‍मार्ट कार्ड को अस्‍पताल में मरीजों और उनके परिजनों की सहूलियत के लिए शुरू किया गया है. एक बार बनवाने के बाद यह कार्ड 5 साल तक वैध रहता है. साथ ही इस कार्ड को बनवाने पर कोई सर्विस चार्ज भी नहीं लिया जाता है. आइए जानते हैं इस कार्ड से एम्‍स में किन सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है.

पीआईसी मीडिया सेल इंचार्ज डॉ. रीमा दादा बताती हैं कि सभी लोगों को डिजिटल भुगतान की सुविधा और पारदर्शिता के लिए एम्स नई दिल्ली ने एम्स कैफेटेरिया सहित विभिन्न अंतिम बिंदुओं पर डिजिटल भुगतान अनिवार्य कर दिया है. डिजिटल पेमेंट कई तरीकों जैसे यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड से किया जा सकता है. वहीं जिन लोगों के पास ऑनलाइन पेमेंट की इनमें से कोई सुविधा नहीं है और सिर्फ कैश है, वे एम्‍स के काउंटरों पर कैश देकर स्‍मार्ट कार्ड बनवा सकते हैं और कैफेटेरिया में इस कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं.

डॉ. दादा ने बताया कि यह स्‍मार्ट कार्ड फरवरी 2024 में लॉन्च किया गया था. एम्‍स स्मार्ट कार्ड, मरीजों और उनके परिचारकों को एम्स नई दिल्ली में डिजिटल भुगतान सुविधाओं तक पहुंचने का अधिकार देता है, भले ही वे अपने साथ केवल नकदी ले जा रहे हों. एम्स स्मार्ट कार्ड को एम्स, नई दिल्ली के सुविधा केंद्रों से नकद या डिजिटल भुगतान मोड के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है और उसके बाद विभिन्न काउंटरों पर भुगतान के लिए उपयोग किया जा सकता है.

बता दें कि हाल ही में एम्‍स के डायरेक्‍टर डॉ. एम श्रीनिवास की ओर से 100 फीसदी डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए अस्‍पताल परिसर में मौजूद कैफे‍टेरिया में सिर्फ ऑनलाइन या स्‍मार्ट कार्ड भुगतान का आदेश जारी किया गया है. यहां पर नकद पेमेंट को बैन कर दिया गया है. हालांकि जो मरीज सिर्फ कैश लेकर अस्‍पताल आते हैं उनके लिए स्‍मार्ट कार्ड की सुविधा उपलब्‍ध है. वे बिना कोई एक्‍सट्रा चार्ज दिए इसका लाभ उठा सकते हैं.

NEWS SOURCE : news18

faridabadnews faridabadnews24 it is valid for 5 years. Know what is the use of this card in the hospital smart card is also made in AIIMS
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.