Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ढोल-नगाड़ों पर जमकर थिरके कार्यकर्ता, आवास पर पहुंचते ही केजरीवाल को संजय सिंह ने गोद में उठाया, खूब हुई आतिशबाजी

ढोल-नगाड़ों पर जमकर थिरके कार्यकर्ता, आवास पर पहुंचते ही केजरीवाल को संजय सिंह ने गोद में उठाया, खूब हुई आतिशबाजी

faridabadnews24By faridabadnews24May 11, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल अपने आवास पहुंचे। इस दौरान आवास को खूबसूरती से सजाया गया था। आवास के बाहर फूलों को बिछाया गया था। कार्यकर्ता जुटे थे और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। वहीं उनके पहुंचते ही जमकर आतिशबाजी की गई। जब केजरीवाल अपने आवास पर पहुंचने वाले थे, हजारों कार्यकर्ता पलक-पांवरे बिछाकर उनका इंतजार कर रहे थे। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हो रही थी। लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरक रहे थे। इस दौरान मिठाईयां भी खूब बांटी जा रही थी। जब इंतजार की घड़ियां खत्म हुई और केजरीवाल आवास के दरवाजे पर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं में खूब जोश भर गया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। 

घर पहुंचा भारत माँ का लाल 🇮🇳#ModiCantStopKejriwal #SatyamevJayte pic.twitter.com/ySneoaZ2eL

 

संजय सिंह ने गोद में उठाया

केजरीवाल के आवास पहुंचते ही राज्यसभा सांसद संजय सिंह उनके स्वागत में खड़े थे। उन्होंने केजरीवाल को अपनी गोद में उठा लिया। इस दौरान आप के तमाम बड़े नेता जैसे सौरभ भारद्वाज, सोमनाथ भारती, कैलाश गहलोत भी मौजूद रहे। सभी ने केजरीवाल के गले मिलकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान लोगों में खूब उत्साह देखा गया।

मां-पिता से मिलकर भावुक हुए केजरीवाल

आवास पर पहुंचते ही केजरीवाल के मां-पिता दरवाजे पर फूल माला लेकर खड़े थे। केजरीवाल ने दोनों के पैर छूए। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने उनको टीका लगाकर स्वागत किया। फिर केजरीवाल को उन्होंने माला पहनाया। इसके बाद केजरीवाल ने अपनी मां को गले लगाकर भावुक हो गए।

शनिवार को रोड शो करेंगे केजरीवाल

वहीं केजरीवाल आवास पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा, “हमारा देश 4,000 साल से भी ज्यादा पुराना है. लेकिन जब भी किसी ने इस देश पर तानाशाही थोपने की कोशिश की, तो लोगों ने इसे कभी बर्दाश्त नहीं किया। आज देश तानाशाही के दौर से गुजर रहा है। मैं इसके खिलाफ लड़ रहा हूं, लेकिन 140 करोड़ लोग एक साथ आना होगा और तानाशाही को हराना होगा।

उन्होंने कहा कि कल सुबह 11 बजे मैं भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेने के लिए कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाऊंगा और दोपहर 1 बजे पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करूंगा। शाम को मैं दक्षिण दिल्ली में एक रोड शो में भाग लूंगा।”

NEWS SOURCE :jagran

faridabadnews faridabadnews24 lots of fireworks Sanjay Singh picked up Kejriwal in his lap as soon as he reached his residence Workers danced vigorously on drums
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.