
-भतीजा उत्कृष चौधरी परशुराम जयंती के कार्यक्रम में जा रहा था कुलैना
-मोहना के ग्रामीणों ने अमरपुर बस स्टैंड पर दिखाए काले झंडे
-भाजपा उम्मीदवार के विरोध में जबरदस्त लगाए नारे
बल्लभगढ़: गांव मोहना में पिछले 209 दिनों से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से मोहना में उतार-चढ़ाव की मांग कर रहे किसानों ने शुक्रवार को भाजपा के उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर के भतीजे उत्कृष चौधरी को गांव अमरपुर में काले झंडे़ दिखाकर अपना रोष प्रकट किया। इस कारण उत्कृष चौधरी को रास्ता बदलकर जाना पड़ा।
गांव मोहना में शुक्रवार को धरनास्थल की अध्यक्षता गांव अलावलपुर निवासी बीदू सिंह ने की। समिति के अध्यक्ष शुक्रवार को सुबह ही धरना स्थल पर पहुंच गए। उसके बाद धरना कमेटी को सूचना मिली की बीजेपी सांसद उम्मीदवार कृष्ण पाल गुर्जर का गांव कुलैना में कार्यक्रम है। तभी धरना कमेटी ने भाजपा उम्मीदवार को काले झंडे दिखाने और विरोध करने का कार्यक्रम बनायो। लगभग 10:00 बजे धरना स्थल से डेढ़ सौ से 200 आदमी काले झंडे लेकर अमरपुर बस स्टैंड पर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर के नहीं आने के कारण उनके भतीजे को काले झंडे दिखाए। जिससे वह कार्यक्रम की जगह छोड़कर दूसरे रास्ते से निकाल गए। इस दौरान किसानों ने भाजपा प्रत्याशी पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उधर, भाजपा के उम्मीदवार मोहना में इंटरचेंज बनवाने की बात कह रहे हैं।
इसके बाद सभी किसान धरना स्थल पर पहुंच गए और 12 मई रविवार की महापंचायत के लिए रूपरेखा पर विचार विमर्श किया। इस दौरान सभी धरना कमेटी के साथ अध्यक्ष ने एक स्वर में कहा कि जब तक हमारा उतार चढाव धरातल पर नहीं बन जाता जब तक धरना इसी मजबूती से चलता रहेगा।
NEWS SOURCE : livehindustan
