
आगरा: उत्तर प्रदेश में एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेटियों को छेड़ने वालों को नहीं छोड़ने की बात कह रहे हैं तो दूसरी तरफ अपराधी बेखौफ है. राज्य में लड़कियां सुरक्षित नहीं है. आगरा में चलती कार में नाबालिग के साथ रेप की वरदात को अंजाम दिया. पीड़ित किशोरी किसी तरह जान बचाकर फटे कपड़ों में नंगे पांव थाने पहुंची तब जाकर केस खुला. बलराई थाने पर एफआईआर के बाद आरोपी बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है.
वजह जानकर पुलिस भी रह गई दंग, किन्नर ने कटवा दिए दो युवकों के प्राइवेट पार्ट
बाह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी से इटावा के बलराई थाना क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने कार में रेप किया. उसको सड़क किनारे छोड़ दिया. फटे कपड़ों व नंगे पैर किशोरी बलराई थाना पहुंची. पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी. किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया. आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है. घटनाक्रम 24 अप्रैल का है. बाह क्षेत्र के एक गांव की किशोरी पड़ोसी युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया.
पति को अफेयर की लगी भनक तो पत्नी ने उठाया ये कदम…, बाप रे बाप ! 3 बच्चों की मां के 2 प्रेमी
किशोरी के पिता ने बताया कि 25 अप्रैल को उन्हें जानकारी मिली कि उनकी बेटी बलराई थाना क्षेत्र में है. वह वहां पहुंचे तो बेटी ने अपने साथ कार में पड़ोसी युवक द्वारा दुराचार करने की जानकारी दी. किशोरी ने बताया कि उसे सड़क किनारे छोड़ दिया. वह किसी तरह नंगे पैर चलकर थाने पहुंची. पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. किशोरी के पिता ने पुलिस आयुक्त से भी भी शिकायत कर इस मामले की जानकारी दी थी. इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई. 5 मई को इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया l
NEWS SOURCE : lalluram
