Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नेचुरली काली हो जाएंगी जुल्फें, बालों को काला बनाने के लिए मेहंदी में मिला लें ये चीजें

नेचुरली काली हो जाएंगी जुल्फें, बालों को काला बनाने के लिए मेहंदी में मिला लें ये चीजें

faridabadnews24By faridabadnews24May 13, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

समय से पहले कुछ भी अच्छी नहीं लगता है। ऐसा ही बालों के साथ भी है। अगर उम्र से पहले बाल सफेद हो जाएं तो ये दिखने में खराब लगते हैं। बालों को काला बनाने के लिए मार्केट में हेयर कलर, डाई और कई तरह के प्रोडक्ट्स मिलते हैं। इनसे बाल काले तो हो जाते हैं लेकिन लंबे समय तक इनका इस्तेमाल नुकसान पहुंचाता है। कई बार केमिकल वाले प्रोडक्ट बालों को और ज्यादा सफेद बना देते हैं। ऐसे में आप नेचुरल हिना यानि मेहंदी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेहंदी में कुछ चीजें मिलाकर लगाने से बाल एकदम काले और कलर से भी खूबसूरत हो जाते हैं। जानिए बालों को काला बनाने के लिए मेहंदी में क्या मिलाकर लगाना चाहिए?

बालों को काला बनाने के लिए कुछ लोग मेहंदी में आंवला, शिकाकाई, चाय पत्ती का पानी और कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग बालों की ड्राईनेस कम करने के लिए दही और नींबू मिलाकर लगाते हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें मेहंदी में मिलाकर बालों पर लगाने से रंग एकदम गहरा चढ़ता है।

बालों को काला बनाने के लिए मेहंदी में क्या मिलाएं?

  • सबसे पहले आपको बालों पर लगाने के लिए कोई हर्बल और रंग में एकदम हरी मेहंदी लेनी है। मेहंदी का पैकेट ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए।
  • अब एक लोहे की कड़ाही लें और उसमें मेहंदी पाउडर डाल दें।
  • मेहंदी के रंग को गहरा और पक्का बनाने के लिए इसमें करीब 2 चम्मच भीगा हुआ कत्था का पेस्ट मिला दें।
  • आपको एक बड़ा टुकड़ा कत्था लेकर उसे पानी में भिगो देना है। ये गल जाए तो स्पून से पेस्ट जैसा बना लें।
  • आप चाहें तो पान वाले की दुकान से भी कत्था खरीदकर ला सकते हैं और मेहंदी में मिला सकते हैं।
  • मेहंदी में एक चम्मच कॉफी पाउडर मिला दें और सारी चीजों को मिक्स करके पानी डाल दें।
  • अब मेंहदी को पूरी रात या फिर 2-3 घंटे सेट होने के लिए रख दें। लगाने से पहले मिक्स करके स्मूद पेस्ट बना लें।
  • ध्यान रखें मेहंदी को ज्यादा पतला न करें इससे ये लगाने के बाद टपकने लगती है।
  • मेहंदी को लगाते वक्त इसमें 5 बूंद लौंग का तेल मिला दें और फेंट कर बालों पर अप्लाई करें।
  • अच्छा कलर आने के लिए मेहंदी को 2-3 घंटे लगाकर रखें और धूप या पंखे में न सुखाएं।
  • अगर फैन में बैठ रहे हैं तो शॉवर कैप से बालों को कवर कर लें और फिर सादा पानी से बालों को धो लें।
  • पहले दिन शैंपू नहीं करना है और धोने के बाद जब बाल सूख जाएं को अच्छी तरह सरसों के तेल से मालिश कर लें।
  • अगले दिन सुबह बालों को शैंपू कर लें। आपके बालों पर शानदार नेचुरल कलर आ जाएगा।

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Hair will become black naturally mix these things in henna to make hair black.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.