
सौरिख: मतदान के दौरान सौरिख बूथ पर तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत पुलिस कर्मियों से भिड़ गए। सिपाही को धमकाते हुए वह बोले कि चौधरी होश में, नहीं तो इतना मारूंगा ठीक हो जाओगे। घटना की जानकारी बाद बूथ पर पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पुलिस कर्मियों से बातचीत की।सौरिख में बूथ संख्या तीन, चार, पांच व छह पर मतदान के दौरान भाजपा नेता अरविंद बाजपेई केंद्र पर पहुंचे। यहां आजमगढ़ से आए सिपाही उमेश और धर्मेंद्र पर उन्होंने सपा के पक्ष में मतदान कराने की आरोप लगाया। इसकी जानकारी मिलते ही तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत पहुंचे।
सिपाहियों से चौधरी होश में, नहीं तो इतना मारूंगा कि ठीक हो जाओगे। इसके बाद एसपी अमित कुमार आनंद को फोन पर सिपाहियों की शिकायत की। इधर सिपाहियों से विधायक की हुई झड़प के बाद सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव दोपहर करीब एक बजे इस बूथ पर पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस कर्मियों से बातचीत कर मामले की जानकारी की।
NEWS SOURCE : jagran
