Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » शरीर में जमी सालों की चर्बी लगती है पिघलने, ऐसे अपनाएं तरीका, मोटापा पर तीखा वार करने के लिए दुकान की डाइट हो रही फेमस

शरीर में जमी सालों की चर्बी लगती है पिघलने, ऐसे अपनाएं तरीका, मोटापा पर तीखा वार करने के लिए दुकान की डाइट हो रही फेमस

faridabadnews24By faridabadnews24May 13, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Dukan Diet for Weight Loss: मोटापा कम करने के लिए क्या कभी आपने दुकान डाइट जैसे शब्द सुने हैं. बेशक आपने यह शब्द नहीं सुना है लेकिन यह काफी पॉपुलर हो रहा है. आजकल तेजी से वजन कम करने के लिए लोग दुकान डाइट का सहारा लेता है. इससे पहले की आप हैरान हों कि दुकान डाइट क्या है, आपको बता दूं कि दुकान डाइट का मतलब दुकान की चीजें नहीं बल्कि एक फेमस न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. पियरे दुकान के नाम पर यह डाइट है. डॉ. पियरे दुकान ने तेजी से मोटापा कम करने के लिए जो टिप्स बताएं उसकी मदद से आप भी मोटापा कम कर सकते हैं. डॉ. पियरे ने हजारों लोगों पर इस डाइट का परीक्षण करने के बाद एक किताब लिखी जिसका नाम दुकान डाइट था.

तेजी से वजन कम करने का तरीका

1. अटैक फेज- डॉ. पियरे ने तेजी से वजन कम करने के लिए सबसे पहले अटैक फेज में डाइट के बारे में जानकारी दी है. इस फेज के तहत डॉ. पियरे ने कहा कि पहले तेजी से आप लीन प्रोटीन का सेवन कीजिए. इसके लिए जितना मन हो उतना आप चिकन, फिश, अंडा, टोफू, सोयाबींस या प्रोटीन वाली चीजें खाइएं. इसके साथ ही रोज दो चम्मच ओट्स खाएं और बहुत ज्यादा पानी पिएं. ऐसा 7 से 8 दिनों तक करते रहें.

2. क्रुज फेज-अब अपने भोजन में धीरे-धीरे हरी सब्जियों की खुराक बढ़ाइए. आप जितना पहले प्रोटीन वाले भोजन खाते थे, उतना ही अब हरी पत्तीदार सब्जियों को खाने की कोशिश कीजिए. स्टार्च वाली सब्जियों का इस्तेमाल न करें. जैसे कि आलू, कंद वाली सब्जी आदि. अटैक फेज के बाद यदि क्रुज फेज में आप ऐसा खाना खाएंगे तो 3 दिन में आपका वजन एक पौंड कम हो सकता है. दुकान डाइट में जिस सप्ताह जो खाना बताया गया है वही खाना होगा.

3. कॉन्सोलिडेशन फेज-इस फेज का मतलब है ठोस फेज. यानी अब आपको ठोस भोजन करने की जरूरत है. इसमें आप साबुत अनाज, फल, चीज और स्टार्ची फूड खाएं. यानी आप जो पहले खाते थे, उसी तरह खाएं. हालांकि ध्यान रहें ज्यादा नहीं खाना है और ज्यादा तेल, घी वाली चीजें नहीं खानी है. ऐसा भोजन करीब 5 दिन तक करें.

4. स्टेबलाइजेशन फेज-अब डाइट में आपको स्थिरता लानी होगी. यानी अब से आपको बैलेंस डाइट लेनी है. इसमें आपको सब कुछ हिसाब से खाना होगा. प्रोपर तरीके से आपको संतुलित भोजन करने की जरूरत है. इसके तहत आप प्रोसेस्ड, फास्ट फूड, शराब, सिगरेट आदि को छोड़ना होगा और साबुत अनाज और हरी पत्तीदार सब्जियों का सेवन ज्यादा करना होगा. इस फेज के हिसाब से डाइट का पालन करेंगे तो तेजी से वजन कम होगा.

दुकान डाइट के फायदे

दुकान डाइट का कड़ाई से पालन करने पर वजन तेजी से कम हो सकता है. खासकर जब आप सिर्फ लीन प्रोटीन का पहले फेज में इस्तेमाल करते हैं तब. इससे मसल्स मास में भी वृद्धि होती है. हालांकि सिर्फ एक तरह की डाइट से आपके शरीर में पोषक तत्वों की भी कमी हो सकती है. यह कोई जरूरी नहीं है लेकिन कुछ के साथ ऐसा हो सकता है.

adopt this method faridabadnews faridabadnews24 It takes years of fat accumulated in the body to melt shop diet is becoming famous for attacking obesity.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.