
Google ने I/O 2024 कन्फ्रेंस में एक नया और महत्वपूर्ण ऐलान किया है – गूगल अब एंड्रॉयड यूजर्स को फ्रॉड कॉल से बचाने के लिए एक नया स्कैम कॉल डिटेक्शन फीचर लाया है। यह फीचर एंड्रॉयड यूजर्स को फ्रॉड कॉलर्स से सुरक्षित रखने में मदद करेगा। इस नए फीचर के जरिए, गूगल अब यूजर्स को धोखाधड़ी से बचाने के लिए एक और कदम आगे बढ़ा रहा है।
ऐसे काम करेगा Google का नया कॉल प्रोटेक्शन फीचर
इस नए स्कैम कॉल डिटेक्शन फीचर के जरिये एंड्रॉयड यूजर्स को धोखाधड़ी से बचाने के लिए गूगल Verified Calls और Call Screen जैसे सिक्योरिटी फीचर्स की मदद लेगा जो उपयोगकर्ताओं को फ्रॉड कॉल से बचाने में मदद करेंगे।

जेमिनी नैनो मॉडल स्कैम कॉल के लिए यूजर के एंड्रॉइड डिवाइस की निगरानी करेगा और यह रियलटाइम ऑन-डिवाइस स्कैम कॉल अलर्ट प्रदान करेगा। नया फीचर कॉल मॉनिटरिंग फंक्शन कॉल के दौरान यूजर्स को सचेत करेगा, यदि किसी घोटाले का संकेत देने वाली संदिग्ध गतिविधि का पता चलता है, तो गूगल का नया फीचर आपको कॉल खत्म करने के लिए प्रेरित करेगा। गूगल ने कन्फर्म किया है कि यह स्कैम कॉल डिटेक्शन फीचर यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए काम करेगा। कॉल के डेटा को सुरक्षित रूप से प्रोसेस किया जाएगा और इसके बाद इन डिटेल्स को स्टोर नहीं किया जाएगा।
ये फीचर कब रिलीज़ होगा?
स्कैम कॉल डिटेक्शन फीचर के लिए कोई रिलीज की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है, Google ने पुष्टि की है कि यूजर्स को इस टूल का उपयोग करने के लिए ऑप्ट-इन करना होगा। कंपनी की प्लानिंग इस साल के अंत में इसके के बारे में अधिक जानकारी शेयर करने की है।Google ने स्पष्ट किया कि जेमिनी नैनो अभी Google Pixel 8 Pro और Samsung S24 सीरीज जैसे फोन में ही आएगा बाद में इसका विस्तार किया जाएगा।
NEWS SOURCE : livehindustan
