Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब खड़ी कर दी 16900 करोड़ की कंपनी, नहीं जमी नौकरी तो उधार के 5000 रुपये से शुरू क‍िया धंधा

अब खड़ी कर दी 16900 करोड़ की कंपनी, नहीं जमी नौकरी तो उधार के 5000 रुपये से शुरू क‍िया धंधा

faridabadnews24By faridabadnews24May 16, 2024No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Jyothy Laboratories Business: कुछ हजार रुपये से हजारों करोड़ का ब‍िजनेस खड़ा करने की बात हो तो शायद आपको पहले तो यकीन ही न हो. आजकल क‍िसी भी ब‍िजनेस को शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने के ल‍िए भरपूर न‍िवेश की जरूरत होती है. लेक‍िन कुछ मामले ऐसे भी हैं जहां पर कुछ लोगों ने चंद पैसों से कारोबार की शुरुआत करके हजारों करोड़ का ब‍िजनेस खड़ा कर द‍िया. इन कंपन‍ियों का डंका देश ही नहीं दुन‍ियाभर में बज रहा है और इन्‍होंने अरबों डॉलर की कंपन‍ियों को पीछे छोड़ द‍िया है. ऐसे ही कहानी है मुथेदाथ पंजन रामचंद्रन (Moothedath Panjan Ramachandran) की.

घर-घर में पसंद क‍िये गए ज्योति लैबोरेटरीज के प्रोडक्‍ट

रामचंद्रन ने 5000 रुपये का लोन लेकर ज्योति लैबोरेटरीज की शुरुआत की और मेहनत के दम पर इसे 16900 करोड़ रुपये की कंपनी में बदल दिया. ज्योति लैब्स के फाउंडर रामचंद्रन अब कंपनी के मानद चेयरमैन हैं. वह केरल के त्रिशूर के रहने वाले हैं. ज्योति लैब्स अब उनकी सालों की कड़ी मेहनत के बाद मशहूर ब्रांड बन गया है. कंपनी ने कई बेहतरीन प्रोडक्‍ट तैयार क‍िये हैं, ज‍िन्‍हें भारतीय घरों में खूब पसंद क‍िया जाता है. कंपनी के सबसे ज्‍यादा पसंद क‍िये जाने वाले उत्‍पाद में उजाला सुप्रीम फैब्रिक वाइटनर (Ujala Supreme Fabric Whitener) और एक्सो डिश वॉश बार (EXO Dish Wash Bar) है.

कम पैसे में घर से ही शुरू कर द‍िया काम
रामचंद्रन ने सेंट थॉमस कॉलेज से बीकॉम पूरा क‍िया. इसके बाद उन्‍होंने कुछ समय के लिए बतौर अकाउंटेंट काम क‍िया. लेक‍िन इन सबके बीच उनके मन में कुछ और ही चल रहा था. उनका मन में खुद का ब‍िजनेस शुरू करने की बेताबी थी और वह मन ही मन इसका प्‍लान कर रहे थे. इसके ल‍िए उन्‍होंने अपने घर से ही कोश‍िश शुरू की. रामचंद्रन ने अपनी किचन में ही कई बार कपड़े चमकाने के ल‍िए यूज होने वाला ल‍िक्‍व‍िड बनाने की कोशिश की. लेक‍िन शुरुआत में वह इसमें सफल नहीं हो सके.

मैग्‍जीन में पढ़ी लाइन ने बदल दी क‍िस्‍मत
लेक‍िन उनकी जिज्ञासा लगातार तब और भी ज्‍यादा बढ़ गई, जब उन्होंने केम‍िकल इंडस्‍ट्री की मैग्‍जीन में पढ़ा कि कपड़ों को ज्यादा सफेद और चमकदार बनाने के लिए बैंगनी कलर का यूज किया जाता है. इस जानकारी के बाद वह कपड़े धोने का कारगर घोल बनाने के लिए पूरे साल बैंगनी रंग के पदार्थों के साथ प्रयोग करते रहे. आख‍िर में उनका यह प्रयोग सफल हुआ और उन्‍होंने उजाला सुप्रीम फैब्रिक वाइटनर बनाने का तय क‍िया. उनका यह प्रोडक्‍ट बाजार में आने के बाद इतना कारगर हुआ क‍ि ‘चार बूंदों वाला उजाला’ के नाम से यह घर-घर में फेमस हो गया.

भाई से उधार ल‍िये 5000 रुपये
लेक‍िन इसे कंपनी का रूप देने के ल‍िए उनके पास फंड नहीं था. इसके ल‍िए उन्‍होंने अपने भाई से 1983 में 5000 रुपये उधार लेकर त्रिशूर में अपने घर के एक छोटे से हिस्से में अस्थायी कारखाना खड़ा क‍िया. उन्होंने बेटी ज्योति के नाम पर फैक्ट्री का नाम ज्योति लैब्स रखा. कंपनी को पहली बड़ी सफलता तब मिली जब उन्होंने उजाला सुप्रीम ल‍िक्‍व‍िड फैब्रिक वाइटनर लॉन्च किया. इस प्रोडक्ट को लोगों ने जबरदस्‍त तरीके से पसंद क‍िया, क्योंकि इसे यूज करने के बाद कपड़े चमकीले और सफेद हो जाते थे.

शुरुआत में उजाला ल‍िक्‍व‍िड को साउथ इंड‍िया में खूब पसंद क‍िया गया. धीरे-धीरे 1997 तक यह पूरे देशभर में छा गया. आज, कपड़े धोने के ल‍िक्‍व‍िड प्रोडक्ट्स की मार्केट में ज्योति लैब्स एक बड़ा नाम है. सालों तक रामचंद्रन की मेहनत के दम पर ज्योति लैब्स श‍िखर पर पहुंच गई. यह कुछ ही साल में देश की सबसे सफल कंपनियों में से एक बन गई. आज, ज्योति लैब्स का मार्केट कैप करीब 16900 करोड़ रुपये है. 5000 रुपये से हजारों करोड़ की कंपनी शुरू करने वाले रामचंद्रन की कहानी ब‍िजनेस करने वालों के ल‍िए प्रेरणा है.

NEWS SOURCE : zeenews

#Viral_news #Social_Media_news #video #viral #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 didn't get a job faridabadnews faridabadnews24 Jyothy Laboratories Business Moothedath Panjan Ramachandran Now set up a company worth Rs 16900 crore started business with a loan of Rs 5000 Success Story
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.