राजनीति : अखिल भारतीय संत एकता आंदोलन परिषद एवं गुरु गोरक्षनाथ मानव कल्याण संस्थान कपूरथला पंजाब के परमाध्यक्ष महंत कैलाश नाथ हठयोगी ने खेद जताते हुए कहा कि महाराष्ट्र नांदेड़ में शिवाचार्य की निर्मम हत्या महाराष्ट्र सरकार के माथे पर कलंक है हमारे साधु संत समाज के साधु के हत्यारे को कठोर दंड दिया जाए संतो की सुरक्षा करने में महाराष्ट्र सरकार पुनः असफल हुई है जिसका बड़ा खेद हो रहा है परंतु संतोष की बात यह है कि हत्यारे को महाराष्ट्र पुलिस ने खोज निकाला और गिरफ्तार कर लिया है।
महंत ने कहा कि महाराष्ट्र में संतों की हो रही हत्याओं पर गहन सोच विचार करना होगा कि यह हत्याएं संयोग है या प्रयोग है विचारणीय विषय यह है कि महाराष्ट्र में ही बार-बार संतों की हत्या क्यों हो रही है? किसी प्रकार की हिंसा नहीं होनी चाहिए हिंसा समाज और सरकार के लिए अभिशाप है और एक चुनौती भी है शिवाचार्य जी महाराज की हत्या से संत जगत चिंतित एवं चिंतन कर रहा है इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए महान संत समाज से भी अनुरोध किया है कि अपनी मर्यादा का पालन करते हुए धर्म उपदेश के कार्य को गति प्रदान करें जिससे समाज अहिंसक हो और सर्वधर्म सद्भाव का वातावरण बना रहे कट्टरवाद धर्मांधता खत्म हो, देश समाज से धर्मांधता कट्टरवाद अलगाववाद जातिवाद अंधभक्ति को समाप्त करना ही साधु संत समाज का लक्ष्य रहे एवं देश समाज का इसी में हित है
संत समाज को राजनीतिक दलों राजनेताओं राजनीति से मुंह बंद कर देश हित समाज हित में कार्य करने की नियत से कमर कस लेनी होगी तभी भूखे को खाना प्यासे को पानी बीमार हो इलाज मिल सकेगा यही रामराज्य का लक्ष्य होगा एवं स्थापना हो सकेगी। प्रवासी गरीब मजदूर किसानों नौजवानों के हितों की रक्षा के लिए संत समाज आगे आए एवं संघर्ष में उनका साथ दें ताकि देश समाज स्तय मेव जयते के उद्घोष के साथ अग्रसर हो सकें।
