Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इतने दिन कहां थे गुरुचरण सिंह हुआ खुलासा, ‘तारक मेहता’ के सोढ़ी 25 दिन बाद लौटे घर

इतने दिन कहां थे गुरुचरण सिंह हुआ खुलासा, ‘तारक मेहता’ के सोढ़ी 25 दिन बाद लौटे घर

faridabadnews24By faridabadnews24May 18, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह को लेकर दिल खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। 25 दिनों बाद एक्टर गुरुचरण सिंह आखिरकार मिल गए हैं। सब टीवी शो में सोढ़ी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए एक्टर 25 दिनों से लापता थे। उनके पिता ने दिल्ली पुलिस में गुमशुदगी की एफआईआर भी दर्ज कराई थी, लेकिन अब कई दिनों तक गायब रहने के बाद गुरुचरण खुद घर वापस लौटे आए हैं। दिल्ली पुलिस ने वापस लौटने पर सोढ़ी से पूछताछ की और उनके गायब रहने की वजह भी बताई है।

दिल्ली पुलिस ने गुरुचरण सिंह से पूछताछ की

गुरुचरण सिंह के आने के बाद दिल्ली पुलिस ने उनसे पूछताछ की। पुलिस ने उनका बयान कोर्ट में दर्ज करा दिया है। इस दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि वह एक धार्मिक यात्रा पर गए थे। दुनियादारी से मन भर गया था इसलिए वह बिना किसी को कुछ बताए घर से दूर चले गए। इन 25 दिनों के दौरान वह कुछ समय के लिए अमृतसर और बाद में लुधियाना में रहे। सोढ़ी कई शहरों के गुरुद्वारों में भी रुके थे, लेकिन जब उन्हें ये एहसास हुआ कि अब घर लौट जाना चाहिए तो वह वापस आ गए।

क्या है गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी का मामला?

गुरुचरण चरण सिंह 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे, लेकिन 26 अप्रैल को पता चला कि वह शहर पहुंचे ही नहीं। एक्टर को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया था, लेकिन उसके बाद वह कहां गायब हो गए यह किसी ने नहीं देखा। इसके बाद उनके पिता ने पालम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की थी, जिसके बाद कई नए सुराग मिले थे। लेकिन इस के बाद भी एक्टर के बारे में कुछ भी पता नहीं चला था।

गुरुचरण सिंह ने अपने खाते से 14 हजार रुपये निकाले थे

ऐसी भी खबर थी कि एक्टर शादी करने वाले थे और वह आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने खाते से कुछ लेनदेन करने के लिए पैसे भी निकाले थे। एटीएम से पैसे निकालने की फुटेज भी सामने आई थी। पुलिस ने बताया था कि उन्होंने अपने बैंक खाते से 14 हजार रुपये निकाले थे।

NEWS SOURCE : indiatv

#Manoranjan_News #Bollywood_News #Actor_News #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 faridabadnews faridabadnews24 Sodhi of 'Taarak Mehta' returned home after 25 days Where was Gurucharan Singh for so many days revealed
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.