Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » समझ लीजिए चार्ट, उम्र के हिसाब से एक दिन कितनी कैलोरी बर्न होनी चाहिए ताकि चर्बी न बढ़े, सिंपल है हिसाब

समझ लीजिए चार्ट, उम्र के हिसाब से एक दिन कितनी कैलोरी बर्न होनी चाहिए ताकि चर्बी न बढ़े, सिंपल है हिसाब

faridabadnews24By faridabadnews24May 21, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

How Many Calories Burn Per Day: क्या आपको पता है कि जब आप व्हाट्स एप पर किसी के मैसेज को पढ़ते हैं तो और इसे आपकी आंखें स्कैन करती है और इस दौरान आपके शरीर से दो से तीन कैलोरी ऊर्जा खर्च हो जाती है. हम कुछ भी करें उसमें प्रति पल कैलोरी खर्च होती है. जितनी मेहनत वाला काम करेंगे उतनी कैलोरी खर्च होगी. अगर कैलोरी कम खर्च होगी तो बची हुई कैलोरी चर्बी में बदलने लगेगी और वजन का कांटा बढ़ता जाएगा. पर क्या आप जानते हैं कि एक दिन में किसी व्यक्ति को कितनी कैलोरी खर्च करने की जरूरत पड़ती है. दरअसल, एक दिन में किसी को कितनी कैलोरी खर्च करने की जरूरत है, यह उस व्यक्ति की आयु, लिंग, वजन और काम तथा भोजन करने की गतिविधियों पर निर्भर करता है.

बिना कैलोरी बर्न धड़कनें भी नहीं चलेंगी
क्लीवलैंड क्लिनिक की वेट मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट डॉ. मार्सियो ग्रीबलर कहते हैं कि आमतौर पर लोग वजन कम करने की दिशा में ही कैलोरी बर्न को महत्व देते हैं. लेकिन यह सिर्फ इतने तक सीमित नहीं है. जब आपका शरीर कैलोरी बर्न करेगा तभी आपके हार्ट की धड़कनें चलेंगी, आप सोते हैं, उसमें भी कैलोरी बर्न होनी जरूरी है. जिंदा रहने के लिए कैलोरी बर्न करने की जरूरत पड़ती है. अगर सही तरीके से कैलोरी बर्न होगी तो आपका मेटाबोलिज्म दुरुस्त रहेगा और आप हेल्दी रहेंगे. कैलोरी निकालने के लिए बीएमआर फॉर्मूला का इस्तेमाल किया जाता है. इसके कई फॉर्मूले होते हैं. इसे अलग-अलग तरीके से निकाला जाता है. इसलिए विज्ञान के हिसाब से एक औसत पुरुष और महिला को एक दिन में कितनी कैलोरी बर्न करनी चाहिए, हम इसे यहां सिंपल तरीके से बता रहे हैं.

कैलोरी चार्ट
यहां एक सामान्य पुरुष जिसकी लंबाई 5 फुट 9 इंच और वजन 90 किलोग्राम है का कैलोरी चार्ट और एक सामान्य महिला जिसकी लंबाई पांच फुट साढ़े तीन इंच और वजन 77 किलो है का उम्र के हिसाब से कैलोरी चार्ट बताया जा रहा है.

    • उम्र                          पुरुष                 महिला
    • 20                           2020                1559
    • 30                           1964                1516
    • 40                           1907                1473
    • 50                           1850                1429
    • 60                           1793                1386
    • 70                           1737                1343

यह सामान्य कैलोरी चार्ट है. यदि आप औसत भोजन से ज्यादा करते हैं तो आपको ज्यादा कैलोरी बर्न की जरूरत होगी. वहीं आपको वजन कम करना है तो एक्सरसाइज से आपको ज्यादा कैलोरी बर्न होगी. अगर इस मानदंड से कम कैलोरी बर्न करते हैं तो इससे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इससे मेटाबोलिज्म स्लो हो जाएगा जिससे शरीर में परेशानियां बढ़ेगी.

NEWS SOURCE : news18

#Health_News #Health #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 faridabadnews faridabadnews24 how many calories should be burnt in a day according to age so that fat does not increase the calculation is simple. Understand the chart
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.