
लंदन: इंग्लैंड के ब्राइटन इलाके में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 54 साल का शख्स 13 साल की लड़की से रेप की कोशिश कर रहा था. इसे देखकर लड़की के भाई ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह वहशी उस 10 साल के लड़के को 100 फीट ऊंचे चट्टान पर ले गया और वहां से नीचे फेंक दिया. यह घटना सितंबर 2022 में हुई, जो अब कोर्ट में सुनवाई शुरू होने के बाद सुर्खियों में आया. इस शख्स की पहचान 54 साल के एंथनी स्टॉक्स के रूप में की गई है. इस घटना के एक चश्मदीद ने बताया कि चट्टान से चीख की आवाज के साथ एक छोटी सी चीज़ नीचे गिरती देखी. हालांकि इस घटना में वह लड़का चमत्कारिक रूप से बच गया.’
बच्चे को करना पड़ा एयरलिस्ट
इस मामले में सरकारी वकील जो जॉनसन ने अदालत को बताया, ‘यह चमत्कार ही था कि वह लड़का जिंदा बच गया. वह इस घटना में बहुत गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे एयरलिफ्ट करके लंदन के अस्पताल में ले जाना पड़ा. शुरुआत में यह माना गया कि उसके साथ जो हुआ वह एक भयानक हादसा था, लेकिन जांच में एक अलग और बहुत खौफनाक बातें सामने आईं.’
सरकारी वकील ने आरोप लगाया कि वह बच्चा अपनी 13 वर्षीय बहन के साथ बलात्कार को रोकने की कोशिश कर रहा था, इसलिए उस शख्स ने लड़के को चट्टान से धक्का दे दिया था. उस शख्स पर लड़के की बहन को ‘संवारने’ और अपने मानसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता से उसकी शादी कराने का इरादा जताने का भी आरोप लगाया जा रहा है.’
अभियोजकों ने बताया कि लड़के को चट्टान से नीचे धकेलने के बावजूद स्टॉक्स उस जगह से भागा नहीं, बल्कि उस भीड़ में शामिल हो गया, जो घायल लड़के की मदद के लिए आई थी. इस घटना में लड़के को गंभीर चोटें आईं, जिसमें खोपड़ी पर गहरे घाव, छाती पर खरोंच, चोट, उसके बाएं हाथ में फ्रैक्चर और उसके बाएं कंधे में विकृति शामिल है.’
स्टॉक्स को शुरुआत में बच्चे को गंभीर रूप से चोट पहुंचाने के शक में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि बाद में उन्हें 13 साल की उस लड़की के साथ बलात्कार के शक में फिर से गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, स्टॉक्स ने सभी आरोपों से इनकार किया है. पुलिस की तरफ से उसका बयान जारी किया गया है, जिसमें उसने कहा कि ‘मैं बच्चों के प्रति यौन रूप से आकर्षित नहीं हूं और मैंने बच्चों के साथ यौन गतिविधि करने या उकसाने की कोशिश नहीं की है.’
