Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, अब रात में भी चलेगी लू, भीषण गर्मी से झुलस रहे जम्मू-कश्मीर के पहाड़ व मैदान

IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, अब रात में भी चलेगी लू, भीषण गर्मी से झुलस रहे जम्मू-कश्मीर के पहाड़ व मैदान

faridabadnews24By faridabadnews24May 23, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बुधवार को भी गर्मी के तेवर तीखे रहे। हरियाणा का हिसार 47.8 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे अधिक गर्म शहर रहा। राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 46.8, जैसलमेर में 45.7 दर्ज किया गया। नारनौल, हिसार, बठिंडा में भी तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

गर्मी के कारण पेयजल संकट गहराने लगा

भीषण गर्मी के मैदानी राज्य तो तप ही रहे हैं, पहाड़ भी इससे अछूते नहीं है। हिमाचल प्रदेश में बढ़ती गर्मी के कारण पेयजल संकट गहराने लगा है। जलशक्ति विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में 478 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। विभाग ने गर्मियों के दिनों में फील्ड स्टाफ की छुट्टियों को रद कर दिया है। यदि कहीं पर पानी की कमी होगी तो टैंकरों से सप्लाई की जाएगी। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में लू चलने जैसी स्थिति हैं।

28 मई तक मौसम शुष्क बना रहेगा

शिमला व समीपवर्ती क्षेत्रों में तीसरे दिन भी कई क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने से गर्मी से राहत मिली। जम्मू कश्मीर में भी पहाड़ और मैदान भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं। जम्मू संभाग में बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। कश्मीर के कई जिलों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग ने 28 मई तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।

कुछ क्षेत्रों में जोरदार वर्षा

जम्मू जिला मजिस्ट्रेट ने बढ़ते तापमान को देख नागरिकों से घर से बाहर जाने से बचने की अपील की। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में दोपहर बाद वर्षा होने से मैदान में भी गर्मी से कुछ राहत मिली है। पौड़ी, उत्तरकाशी, बागेश्वर, अल्मोड़ा पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और देहरादून के कुछ क्षेत्रों में जोरदार वर्षा हुई।

रात में भी चलेगी लू, रेड अलर्ट जारी

पिछले एक सप्ताह से पंजाब में चल रही लू के कारण भीषण गर्मी पड़ रही है। अब रात में भी लू चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, छह जिलों में रात का तापमान सामान्य से लगभग छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। चंडीगढ़ व मोहाली में रात का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में बठिंडा लगातार चौथे दिन सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक था।

तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार

मौसम विभाग चंडीगढ़ ने दिन के साथ-साथ अब रात में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की है। इसका अर्थ यह है कि रात में सामान्य से बहुत ज्यादा गर्मी पड़ेगी। रात का तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की संभावना है। कई जिलों में दिन का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना जताई गई है। उधर, कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अगर रात का तापमान लगातार सामान्य से अधिक रहा, तो यह फसलों के लिए काफी नुकसानदायक साबित होगा।

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 Heat Wave Alert IMD issued red alert mountains and plains of Jammu and Kashmir are scorching due to scorching heat. now heat wave will continue even at night
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.