Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » स्ट्रेस दूर करने के लिए ऐसे करें अभ्यास, डिप्रेशन में टॉनिक का काम करते हैं ये 2 योगासन

स्ट्रेस दूर करने के लिए ऐसे करें अभ्यास, डिप्रेशन में टॉनिक का काम करते हैं ये 2 योगासन

faridabadnews24By faridabadnews24May 23, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Yoga Asanas To Boost Mental Health: भागदौड़ भरी जिंदगी में सुस्त जीवनशैली और खानपान की खराब आदतों की वजह से, ना चाहते हुए भी व्यक्ति तनाव और चिंता से घिरा रहता है। जिसकी वजह से कई गंभीर रोग व्यक्ति को अपना शिकार बनाने लगते हैं। ऐसे में लंबी उम्र तक स्वस्थ, निरोग और चुस्त बने रहने में योग व्यक्ति की मदद कर सकता है। योग का नियमित अभ्यास व्यक्ति को स्ट्रेस, एंजायटी, डिप्रेशन जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के साथ इम्यूनिटी बूस्ट करके फोकस अच्छा करने में मदद करता है। बता दें, मई माह को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। इस माह को मनाने के पीछे का उद्धेश्य मानसिक या व्यवहारिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। ऐसे में अगर आप भी स्ट्रेस, डिप्रेशन या एंजायटी जैसी किसी समस्या से परेशान हैं तो ये 2 योगासन आपकी समस्या दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

 

संतुलनासन-

संतुलनासन मणिपुर चक्र को उत्तेजित करते हुए पूरे शरीर को सक्रिय करता है। जिससे सकारात्मकता की भावना पैदा होती है। इस आसन के नियमित अभ्यास से आंतरिक संतुलन और सद्भाव की भावना विकसित होती है। संतुलनासन करने से शरीरिक और मानसिक सेहत अच्छी बनी रहती है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेटकर अपनी हथेलियों को कंधों के नीचे रखें और शरीर, श्रोणि और घुटनों को ऊपर उठाएं। ऐसा करते समय घुटनों को सीधा करें और यह सुनिश्चित करें कि घुटने, श्रोणि और रीढ़ एक सीध में हों। अब कलाइयों को कंधों के नीचे संरेखित करके रखें।

वज्रासन-

एक्सपर्ट के अनुसार, वज्रासन स्ट्रेस और एंग्जायटी को दूर करने के लिए बेस्ट आसान है। इस आसन को करते समय व्यक्ति को रिलेक्स रहना चाहिए। इसे करने से सीने और पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ने के अलावा डाइजेशन में भी सुधार होता है। इस आसन को करते समय धीरे-धीरे सांस लेने से, व्यक्ति का स्ट्रेस रिलीज होता है। इस आसन को करते समय सबसे पहले योगा मैट पर फर्श पर घुटने टेककर बैठ जाएं। ऐसा करते हुए घुटने पीछे की ओर और हिप्स एड़ी पर टिके हुए होना चाहिए। ऐसा करते हुए कोशिश करें कि दोनों पैर एक-दूसरे को छूएं नहीं और रीढ़ की हड्डी सीधी रहे। इस अवस्था में बने रहते हुए धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें। साधक सिर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी एक सीधी रेखा में रखते हुए हथेलियों को अपनी जांघों पर रखें। कुछ देर इसी पोजिशन में बने रहें।

NEWS SOURCE : livehindustan

#Health_News #Health #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 faridabadnews faridabadnews24 practice like this these 2 yoga asanas work as a tonic in depression. To relieve stress
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.