Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बोले- मैं खटाखट कह रहा हूं, मतलब जनता को पैसे जाएंगे, राहुल गांधी ने दिल्ली में की चुनावी रैली

बोले- मैं खटाखट कह रहा हूं, मतलब जनता को पैसे जाएंगे, राहुल गांधी ने दिल्ली में की चुनावी रैली

faridabadnews24By faridabadnews24May 23, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पांच चरणों की वोटिंग खत्म हो चुकी है। वहीं अब लोकसभा चुनाव अपने अंतिम दौर में पहुंचने वाला है। छठे चरण के लिए मतदान 25 मई को किया जाएगा। वहीं सातवे चरण का मतदान 1 जून को किया जाएगा और 4 जून को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बीच दिल्ली में चुनाव प्रचार कर रहे राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर खूब निशाना साधा। दरअसल 25 मई को दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर मतदान किया जाएगा। ऐसे में चुनाव प्रचार करने पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि लड़ाई इस चुनाव में संविधान की है। अंबेडकर जी ने इस संविधान को बनाया। गांधी जी और जवाहरलाल नेहरू और देश के करोड़ों लोगों ने इस संविधान को बनाया।

राहुल गांधी ने दिल्ली में की रैली

राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा, “संविधान से आरक्षण निकलता है। चुनाव होते हैं, जो कभी आपको मिला हो वो इस संविधान ने आपको दिया है। इसको हम कभी भी मिटने नहीं देंगे। वह (भाजपा) कह रहे हैं कि हम आरक्षण को हटा देंगे। लेकिन हम इसको और बढ़ा देंगे। वह रोजगार मांगने पर कहते हैं कि एक पाइप लो और नाले में डालो, उसमें से जो गैस निकले उसपर पकौड़े बनाओ। यह सिर्फ 22 लोगों के लिए काम करती हैं। अडानी और अंबानी के लिए जो भी चाहिए, वह (केंद्र सरकार) दो मिनट में कर देते हैं।”

राहुल गांधी बोले- पुलिस कहती है 300 शब्दों में निबंध लिखो

राहुल गांधी ने आगे कहा कि 16 लाख करोड़ रुपये अमीरों का माफ किया है इन्होंने। इन्होंने 22 लोगों का कर्ज माफ किया है। यहां यमुना पार का कचरा तो नहीं दिखाते हैं लेकिन अंबानी की शादी दिखाते हैं। यह अग्निवीर जो स्कीम है, इसको हम फाड़कर फेंकने वाले हैं। क्योंकि यह सेना के खिलाफ स्कीम है। राहुल गांधी ने संबोधन में आगे कहा, जितना पैसा इन्होंने अरबपतियों को दिया है, उतना पैसा हम देश के गरीबों को देंगे। किसानों को एमएसपी देना हमारे घोषणापत्र में हैं। पुणे की घटना को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि पुणे में अरबपति का बेटा 17 साल का है। अवैध करोड़ों की गाड़ी चलाता है और 2 लोगों को मार देता है। लेकिन पुलिस कहती है कि बेटा 300 शब्दों का निबंध लिखो। मैं खटाखट, खटाखट कह रहा हूं, तो इसका मतलब है कि जनता को पैसे जाएंगे।

NEWS SOURCE : indiatv

#Faridabad_News #Haryana_News #News #politics #Congress #BJP #politics_News #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 #BSP #Samajwadi_Party #jannayak_Janata_party faridabadnews faridabadnews24 meaning money will go to the public Rahul Gandhi held election rally in Delhi. Said- I am saying loudly
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.