Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू जी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : बलजीत कौशिक

आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू जी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : बलजीत कौशिक

faridabadnews24By faridabadnews24May 28, 2024No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि आज कांग्रेसजनों ने श्रद्धापूर्वक मनाई। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक नीलम चौक स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को गंगाजल से साफ कर उस पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू अमर रहे के नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया। श्री कौशिक ने जवाहर लाल नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश के विकास और लोकतंत्र की मजबूत बुनियाद रखी। देश की तरक्की में पंडित नेहरू का योगदान हमेशा विस्मरणीय रहेगा। पंडित नेहरू ने अपने पूरे परिवार के साथ सारे सुख साधन छोडकर देश की आजादी के लिए काम किया और कष्ट भोगे।

उन्होंने लम्बे समय तक जेल काटी और एक आम आदमी का जीवन जिया। पंडित नेहरू ने प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में जो भारत के विकास की नींव रखी थी उसमें हर भारतीय को बराबर का हक अधिकार और सम्मान दिया है। उनकी शुरू की गई नीतियों के कारण ही देश ने विकास की नींव तय की और जो रास्ता शुरू किया उन्हें ही आज के विशाल भारत , महान भारत शिक्षित भारत, आधुनिक भारत, युवाओं के भारत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद न केवल व्यवस्था को संभाला बल्कि देश की विभिन्न विचारधाराओं, पहनावे, संस्कृति के मूल भाव को एकता के बंधन में बाधा और भारत की एकता और अखंडता की नीव मजबूत की। उन्होंने कहा कि चाचा नेहरु ने देश की आजादी के आंदोलन से लेकर और आजाद भारत के समय में देश की एकता और अखंडता के लिए काम किया। उन्हीं के पदचिन्ह पर चलते हुए श्रीमती इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने देश का चहुं मुखी विकास किया और आधुनिकरण किया।

अब श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी उनकी ही नीतियों को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कांगे्रसजनों से आह्वान किया कि वे पंडित नेहरू के बताए मार्ग पर चलते हुए धर्मनिरपेक्ष भारत को मजबूत करें। भाईचारे को मजबूत करें और महान भारत को बनाए रखने का काम करें। इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस विचार विभाग के चेयरमैन विनोद कौशिक, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, पूर्व पार्षद रोहित सिंगला, महेंद्र यादव, राजकुमार ढींगड़ा, जुबेर खान, श्रवण चावला,महेश बैंसला, जुल्फिकार, योगेश तंवर, भूरा चौधरी, आसिफ सिद्दकी, जयवीर बैंसला, एनएसयूआई के नेता विकास फागना, मेहरचंद पाराशर, युवा नेता महेश बैंसला, दीपक भारद्वाज, विकास चौधरी सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

faridabadnews faridabadnews24 Nehru ji played an important role in building modern India: Baljit Kaushik
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.