
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए गर्मियों का समय काफी अच्छा माना जाता है। क्योंकि, यह समय मौसमी फलों और सब्जियों से भरा होता है, जो उन्हें पोषण दे सकते हैं और होने वाली मां और बच्चे के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। महिलाओं को ऐसे समय में ऐसी डाइट लेनी चाहिए, जो उनके शरीर में पानी की कमी को पूरा करे और गर्मी के मौसम में शरीर में ठंडक बनाए रखे। गर्मियों में प्रेग्नेंसी के दौरान सही डाइट खाना बहुत जरूरी है, क्योंकि इस समय आपके शरीर की जरूरतों में बढ़ोतरी होती है। शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए ताजा और पौष्टिक फूड आइटम खाने चाहिए। आइए जानते हैं ऐसे फूड आइटम्स के बारे में, जो गर्मियों में अपनी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए।
फल जरूर खाएं
गर्मियों में फलों का सेवन करना बेहद जरूरी है, क्योंकि ये आपको पौष्टिकता देते हैं और आपके बेबी की ग्रोथ के लिए आवश्यक विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं।
हरी सब्जियां
पालक, तोरी, टमाटर, गोभी, और फलियां जैसी हरी सब्जियां आपके शरीर को जरूरी आयरन, कैल्शियम, और फोलिक एसिड देती हैं। जिन्हें प्रेगनेंसी के दौरान खाना बेहद लाभकारी होता है।
नारियल पानी
गर्मियों में नारियल पानी का सेवन करना शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है और आपको एनर्जी देता है। प्रेग्नेंट महिलाओं को हर दिन नारियल पानी जरूर पीना चाहिए।
दही और पनीर
ये फूड आइटम प्रोटीन, कैल्शियम, और विटामिन डी का अच्छा सोर्स होते हैं, जो मां और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। हर प्रेग्नेंट महिला को हर दिन एक गिलास दूध का सेवन जरूर करना चाहिए।
सेब का सेवन
सेब खाना स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। सेब में फाइबर, विटामिन्स, और फोलिक एसिड होते हैं, जो गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
NEWS SOURCE : jagran
