Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पीएम मोदी ने कर दी ‘भविष्यवाणी’, बीजेपी को इस राज्य में मिलेगी सबसे बड़ी सफलता

पीएम मोदी ने कर दी ‘भविष्यवाणी’, बीजेपी को इस राज्य में मिलेगी सबसे बड़ी सफलता

faridabadnews24By faridabadnews24May 28, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी ने बड़ी भविष्यवाणी की है। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार बीजेपी को सर्वाधिक सफलता पश्चिम बंगाल में मिलने जा रही है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहने वाला है। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल का चुनाव एक तरफा है। जनता जनार्दन उसको लीड कर रही है। इसी वजह से सरकार में बैठे हुए टीएमसी के लोग बौखलाए हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, पश्चिम बंगाल में लगातार हत्याएं हो रही हैं। हमले हो रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को मतदान से पहले जेलों में बंद कर दिया जाता है। ये सारे  जुल्मों के बाद भी जनता ज्यादा मतदान कर रही है। उन्होंने कहा, बंगाल के चुनाव में टीएमसी पार्टी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। पिछले विधानसभा के चुनाव में हम तीन थे और बंगाल की जनता ने 80 पर पहुंचा दिया। लोकसभा चुनाव में पिछली बार भी हमें भारी बहुमत मिला था। इस बार भी पश्चिम बंगाल में बीजेपी को सर्वाधिक सफलता मिलेगी।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में कुल 42 लोकसभा सीटें हैं। पिछले चुनाव में बीजेपी ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं टीएमसी ने 22 और कांग्रेस केवल दो सीटें जीत पाई थी। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव में लेफ्ट का सूपड़ा साफ हो गया था। बात करें बीते चुनाव के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की तो उत्तर प्रदेश में भी बीजेपी को बड़ा  फायदा मिला था। यहां कुल 80 सीटों में से 62 पर भाजपा की जीत हुई थी। बीजेपी की सहयोगी अपना दल ने दो सीटें जीती थीं। बीएसपी को 10, सपा को पांच और कांग्रेस को एक सीट पर जीत हासिल हुई थी।

ओडिशा को लेकर भी बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री से जब ओडिशा और नवीन पटनायक के बारे में सवाल किया गया तो पीएम मोदी ने कहा, हिंदुस्तान के सभी नेताओं के साथ हमारे संबंध अच्छे हैं। लोकतंत्र में दुश्मनी नहीं होती है। सवाल यह है कि मैं संबंधों को संभालूं या फिर ओडिशा के भविष्य की चिंता करूं। तब मैंने रास्ता चुना कि मैं ओडिशा के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने आप को खपा दूंगा। उसके लिए अगर संबंधों को बलि चढ़ाना होगा तो बलि चढ़ाऊंगा।

पीएम ने कहा, चुनाव के बाद मैं कन्विंस करूंगा। मुझे किसी से दुश्मनी नहीं करनी। 25 साल से ओडिशा में प्रगति नहीं हो रही। कुछ ऐसी टोली है जिसने पूरी ओडिशा कि व्यवस्था को बंधक बना दिया है। जब इतना बंधक बना दिया है तो स्वाभाविक है कि ओडिशा अगर उन बंधनों से बाहर आएगा तो ओडिशा खिलेगा। ओडिशा के पास इतने प्राकृतिक संसाधन हैं। एक समृद्ध राज्य के गरीब लोगों को देखकर दुख होता है। इसके लिए सरकार जिम्मेदारा है। ओडिशा के लोगों को उनका हक मिलना चाहिए। ओडिशा का भाग्य बदलने वाला है। सरकार बदल रही है। मैंने कहा है कि ओडिशा की सरकार की एक्सपायरी डेट 4 जून है। 10 जून को बीजेपी का मुख्यमंत्री ओडिशा में शपथ लेगा।

NEWS SOURCE : livehindustan

#Faridabad_News #Haryana_News #News #politics #Congress #BJP #politics_News #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 #BSP #Samajwadi_Party #jannayak_Janata_party BJP will get biggest success in this state faridabadnews faridabadnews24 PM Modi made 'prediction'
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.