Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पहले 4 महीने में 1750 करोड़ रुपये की लूट, Cyber Fraud बना ‘सिरदर्द’, I4C ने जारी किया चौंकाने वाला आंकड़ा

पहले 4 महीने में 1750 करोड़ रुपये की लूट, Cyber Fraud बना ‘सिरदर्द’, I4C ने जारी किया चौंकाने वाला आंकड़ा

faridabadnews24By faridabadnews24May 28, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Cyber Fraud दुनियाभर के लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। हर साल साइबर फ्रॉड के जरिए हजारों करोड़ रुपये की लूट की जाती है। भारत में भी इस साल साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़े हैं। पिछले 4 महीने जनवरी से लेकर अप्रैल के बीच भारतीयों ने साइबर फ्रॉड की वजह से सैकड़ों करोड़ रुपये गवां दिए हैं। इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) की ताजा रिपोर्ट की मानें तो भारत में डेली 7 हजार से ज्यादा साइबर क्राइम के रिपोर्ट दर्ज किए जा रहे हैं। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर लोग साइबर फ्रॉड की शिकायत कर रहे हैं।

4 महीने में 1750 करोड़ रुपये का फ्रॉड

I4C की रिपोर्ट की मानें तो साल की शुरुआती 4 महीनों में 4.70 लाख साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। वहीं, मई में हर रोज करीब 7 हजार साइबर फ्रॉड की शिकायतें की जा रही हैं, जो 2021 में दर्ज की गई शिकायतों से 113.7 प्रतिशत और पिछले साल की गई शिकायतों के मुकाबले 60.9 प्रतिशत ज्यादा हैं।

साइबर फ्रॉड के सबसे ज्यादा मामले ट्रे़डिंग स्कैम के सामने आए हैं, जिनमें लोगों से 1420 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। 2024 की शुरुआती 4 महीने में ट्रेडिंग स्कैम के 20,043 मामले दर्ज किए गए हैं। साइबर फ्रॉड करने वाले लोगों को ट्रेडिंग के नाम पर ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर लूट रहे हैं। वहीं, भारत में ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट, गेमिंग, सेक्सटॉर्शन, गिफ्ट और बैंकिंग फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़े हैं।

I4C के जरिए फ्रॉड पर लगाम

बता दें मौजूदा सरकार ने साइबर फ्रॉड से निपटने के लिए इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की स्थापना की है। इसमें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के साथ-साथ फिनटेक और टेलीकॉम कंपनियां शामिल हैं। इसके जरिए साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए सभी एजेंसियां मिलकर काम करते हैं। इस कोऑर्डिनेशन सेंटर के जरिए ठगों के सिम कार्ड से लेकर बैंक अकाउंट, सोशल मीडिया अकाउंट आदि को ब्लॉक किया जाता है। यही नहीं, यह एजेंसी देश में होने वाले नए तरीकों के साइबर फ्रॉड पर भी नजर रखता है। पिछले दिनों साइबर क्राइम और फाइनेंशियल फ्रॉड के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हजारों मोबाइल हैंडसेट और लाखों सिम कार्ड को ब्लॉक किया गया है। इसके अलावा दूरसंचार विभाग ने करीब 18 लाख मोबाइल नंबर को ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है।

NEWS SOURCE : indiatv

#Crime_news #crime #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 Cyber Fraud became 'headache' faridabadnews faridabadnews24 I4C released shocking figures Loot of Rs 1750 crore in first 4 months
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.